फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Six crore people came out of poverty line in UP in nine years

Gorakhpur News: यूपी में नौ साल में छह करोड़ लोग गरीबी रेखा से आए बाहर

Tue, 16 Jan 2024 03:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Six crore people came out of poverty line in UP in nine years
नीति आयोग के डिस्कशन पेपर '''''''' मल्टीडायमेंशनल पावर्टी इन इंडिया सिन्स 2005-06'''''''' के निष्कर्ष आए सामने
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व की प्रशंसा की

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों के दौरान 5.94 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं और इस दौरान गरीबों की संख्या में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। यह आंकड़ा सामने आया है नीति आयोग के डिस्कशन पेपर ''''''''मल्टीडायमेंशनल पावर्टी इन इंडिया सिन्स 2005-06'''''''' में। इसके अनुसार, उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी से बाहर आकर देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और वन ट्रिलियन डालर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय भी दोगुनी हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है।
रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में वर्ष 2013-14 में जहां 42.59 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे थे, वर्ष 2022-23 में यह आंकड़ा घटकर 17.40 प्रतिशत पर आ गया। इन नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश के अंदर करीब 5.94 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए। कोविड-19 के कारण बीते 2-3 वर्ष पूरे विश्व और देश में आर्थिक मंदी रही। इसके बावजूद, प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ता के साथ अपनी ग्रोथ को बनाए रखने में सफल रही। केंद्र और राज्य सरकार के नियोजित और समन्वित प्रयासों से प्रदेश की वार्षिक आय में सतत बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरी है तो रेवेन्यू सरप्लस स्टेट के रूप में राष्ट्रीय फलक पर यूपी को नई पहचान मिली।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति शास्त्र के सहायक आचार्य एवं राजनीतिक विश्लेषक डॉ. महेंद्र सिंह के मुताबिक लोक कल्याणकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। नीति आयोग की रिपोर्ट उसी को दर्शा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बॉक्स
यह मोदी की गारंटी, जिस पर पूरे देश को भरोसा : योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस उपलब्धि पर पीएम नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह समावेशी विकास और परिवर्तनकारी आर्थिक सुधारों के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता को प्रमाणित करती है। प्रधानमंत्री जी, आपका हार्दिक आभार।

एक अन्य पोस्ट में योगी ने लिखा है कि बहुआयामी गरीबी उन्मूलन की दिशा में भारत की यात्रा में उत्तर प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। रणनीतिक पहल और नीतियों के साथ, यूपी में 5.94 करोड़ लोगों को बहुआयामी गरीबी रेखा से ऊपर उठाने का कार्य हुआ है, जिसने राष्ट्रीय उपलब्धि में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त और समृद्ध भारत के दृष्टिकोण से बिल्कुल मेल खाता है। ये ''''''''मोदी की गारंटी'''''''' है, जिस पर पूरा देश भरोसा करता है।''''''''
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed