{"_id":"606056b88ebc3eda731b9f00","slug":"sitamarhi-anand-nagar-holi-special-will-run-today-and-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज व कल चलेगी सीतामढ़ी-आनंदनगर होली स्पेशल, लगेंगे कुल 21 कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: आज व कल चलेगी सीतामढ़ी-आनंदनगर होली स्पेशल, लगेंगे कुल 21 कोच
Mon, 29 Mar 2021 07:14 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 Mar 2021 07:14 AM IST
विज्ञापन
भारतीय रेल।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से दिल्ली जाने वाली यात्रियों के लिए काम की खबर है। रेल प्रशासन ने सीतामढ़ी-आनंद नगर वाया गोरखपुर होली स्पेशल चलाने का निर्णय लिया है। होली स्पेशल ट्रेन सीतामढ़ी से 29 व 30 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 02411 सीतामढ़ी-आनंद नगर होली स्पेशल ट्रेन 29 एवं 30 मार्च को सीतामढ़ी से 06.00 बजे प्रस्थान कर रक्सौल से 08.25 बजे, नरकटियागंज से 09.35 बजे, गोरखपुर से 13.10 बजे, बस्ती से 14.24 बजे, गोण्डा से 15.45 बजे, लखनऊ से 19.25 बजे, दूसरे दिन बरेली से 01.00 बजे तथा मुरादाबाद से 02.35 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस 05.50 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में कोविड-19 नियमों को पालन यात्रियों को करना होगा। सभी कोच आरक्षित श्रेणी के लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
इस ट्रेन में में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 21 कोच लगाये जाएंगे।
विज्ञापन