{"_id":"61121a748ebc3ef3eb794d91","slug":"sisters-missing-in-gorakhpur-left-home-fed-up-with-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: प्रताड़ना से तंग सगी बहनों से छोड़ा था घर, केस ना दर्ज करने पर थानेदार पर हुई थी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: प्रताड़ना से तंग सगी बहनों से छोड़ा था घर, केस ना दर्ज करने पर थानेदार पर हुई थी कार्रवाई
Tue, 10 Aug 2021 11:49 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:49 AM IST
सार
चौरीचौरा इलाके से लापता बहनों के मामले में आया नया मोड़। पुलिस ने एक बहन को गोरखनाथ इलाके के नर्सिंग होम और दूसरी बहन को झंगहा के एक घर में काम करने के दौरान बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के चौरीचौरा इलाके से लापता हुई सगी बहनों के मामले में नया मोड़ आया है। पता चला है कि घरवालों की प्रताड़ना से आजिज आकर दोनों बहनों ने घर छोड़ दिया था। एक बहन गोरखनाथ इलाके के नर्सिंग होम और दूसरी बहन झंगहा के एक घर में काम कर रही थी। रविवार को पुलिस ने दोनों को खोज निकाला, जिसके बाद थाने आकर बहनों ने आपबीती बताई है। पुलिस अब बयान के आधार पर मामले में कार्रवाई कर रही है। इसी मामले में शनिवार को कार्रवाई ना करने पर थानेदार रहे इकरार अहमद को निलंबित भी कर दिया गया था।
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले चौरीचौरा से दो नाबालिग बहनें रहस्यमय हालात में लापता हो गईं थीं। पहले तो घरवालों ने उनकी तलाश की लेकिन जब कहीं कोई पता नहीं चला तो फिर परिजन थाने पहुंचे थे। थाने में फरियाद करने के बाद भी पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसी बीच शनिवार को थाना समाधान दिवस में एसएसपी के सामने पेश हुए परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई।
मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद थानेदार इकरार अहमद को निलंबित कर केस दर्ज कर जांच का आदेश दिया गया। हरकत में आई पुलिस ने बहनों को रविवार को बरामद कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद नया मोड़ सामने आ गया। खबर है कि उनका अपहरण नहीं किया गया था बल्कि दोनों घरवालों की प्रताड़ना से आजिज होकर घर छोड़कर चली गईं थीं।
विज्ञापन
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि बहनों को पुलिस ने खोज निकाला है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं लड़कियों के पिता ने बताया कि पट्टीदारों ने दोनों लड़कियों की शादी कराने के लिए उन्हें बहला-फुसलाकर घर से भगा दिया था। पट्टीदारों के दबाव में ही लड़कियां ऐसा बयान दे रहीं हैं।