फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sister's doli will come out first, then brother's bier will rise

सड़क हादसे में चली गई थी जान: पहले निकलेगी बहन की डोली, फिर उठेगी भाई की अर्थी

Tue, 06 Jun 2023 10:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 06 Jun 2023 10:23 AM IST
सार

रविवार को महराजगंज के पनियरा इलाके में हुए सड़क हादसे में भटहट के मोनू की मौत हो गई। मोनू के बहन की 6 जून को शादी तय है। बहन की शादी से पहले ही भाई की मौत से घर में मातम छाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ है।

विज्ञापन
Sister's doli will come out first, then brother's bier will rise
महाराजगंज सड़क हादसे में युवक की गई थी जान। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सड़क हादसे में भटहट के युवक की मौत के बाद परिवार में मातम छाया है। शादी से पहले दुल्हन के भाई की मौत की खबर सुनकर उसके होने वाले ससुराल के लोग भी घर पहुंचे। दोनों परिवारों में सहमति बनी है कि पहले मंगलवार को बहन की शादी पूरी होगी और उसकी डोली निकलेगी और फिर भाई की अर्थी को उठाया जाएगा।  परिवार में वैसे तो खुशी का कोई माहौल बचा ही नहीं, लेकिन बेबस परिवार अब रश्मों को पूरा कर रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रविवार को महराजगंज के पनियरा इलाके में हुए सड़क हादसे में भटहट के मोनू की मौत हो गई। मोनू के बहन की 6 जून को शादी तय है। बहन की शादी से पहले ही भाई की मौत से घर में मातम छाया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: NCR की राह पर गोरक्षनगरी, दायरा बढ़ा तो आस-पास के गांवों की भी चमक बढ़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


मोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर का भाई है। वह हैदराबाद में पेंट पालिश का काम करता था। दो दिन पहले बहन की शादी में शामिल होने आया था। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद वर पक्ष के लोग मृतक के घर पहुंच गए। परिवार के इस दुख की घड़ी में शामिल होने के साथ ही मानवता की मिसाल पेश कर दी।

पूर्व ग्राम प्रधान कनिक लाल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से तय हुआ कि मंगलवार सुबह वे भटहट पहुंच कर दुल्हन की विदाई करा कर ले जाएंगे। इसके बाद उसके भाई के शव का अंतिम संस्कार बरगदही स्थित बैकुंठधाम पर किया जाएगा। तब तक के लिए शव को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed