फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Silver bulldozer gifted to CM Yogi in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम योगी को उपहार में मिला चांदी का बुलडोजर, अब लोग बुलाते हैं इन्हें 'बुलडोजर बाबा'

Mon, 21 Mar 2022 11:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 21 Mar 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
Silver bulldozer gifted to CM Yogi in Gorakhpur
गीता वस्त्र के डायरेक्टर शम्भू शाह एवं संजय शाह ने सीएम योगी को चांदी का बुलडोजर स्मृति चिन्ह के रुप में दिया। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में विधानसभा चुनाव में मोदी-योगी की डबल इंजन की सरकार का जादू मतदाताओं के सिर चढ़कर बोला है। जनता ने सरकार की योजनाओं को सराहा है, इस कारण राशन से शासन का रास्ता साफ हो पाया है। वहीं, सीएम योगी के बुलडोजर ने जातीय समीकरण ध्वस्त कर दिए।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार गोरखपुर आए सीएम योगी को उपहार में हर जगह बुलडोजर मिल रहा है। गोरखपुर शहर के प्रमुख कारोबारी और गीता वस्त्र के निदेशक शंभू शाह व संजय शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चांदी का बुलडोजर भेंट किया है। विधानसभा चुनाव में बुलडोजर की खूब चर्चा रही। योगी आदित्यनाथ को बाबा बुलडोजर के नाम से पुकारा जा रहा था।
विज्ञापन


चार दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शहर के प्रमुख लोगों ने मुलाकात की है। इसी क्रम में शंभू शाह और संजय शाह ने परिजनों के साथ गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में मिली जीत की बधाई दी। साथ ही चांदी का बुलडोजर भेंट किया। शंभू शाह ने बताया कि चांदी का बुलडोजर प्रदान करने के दौरान मुख्यमंत्री प्रसन्न थे। बाबा बुलडोजर की पूरी दुनिया में धूम है। सीएम योगी अपराधियों पर इसी बुलडोजर से लगाम लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यूपी में भाजपा की सत्ता दोबारा आने पर बाजारों में बुलडोजर के रुप में खिलौनों की मांग बढ़ गई है। लोग सीएम योगी को बुलडोजर बाबा के नाम से बुला रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed