{"_id":"60f5577d8fa3936223043099","slug":"siddharthnagar-university-students-will-give-examination-in-gorakhpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा: गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा देंगे सिद्धार्थनगर विवि के छात्र, 27 जुलाई से चार केंद्रों पर शुरू होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा: गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा देंगे सिद्धार्थनगर विवि के छात्र, 27 जुलाई से चार केंद्रों पर शुरू होंगी परीक्षाएं
Mon, 19 Jul 2021 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 19 Jul 2021 04:14 PM IST
सार
विधि एवं बीए एलएलबी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 जुलाई से, 28 जुलाई से विधि एवं बीए एलएलबी प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर, 29 जुलाई से विधि तृतीय वर्ष पंचम सेमेस्टर तथा बीए एलएलबी तृतीय वर्ष पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
DDU gorakhpur
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों के अलावा सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु के विधि की परीक्षाएं 27 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। चार केंद्रों पर होने वाली परीक्षाओं के लिए केंद्र का निर्धारण कर केंद्राध्यक्ष भी नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक विधि एवं बीए एलएलबी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 27 जुलाई से, 28 जुलाई से विधि एवं बीए एलएलबी प्रथम वर्ष द्वितीय सेमेस्टर, 29 जुलाई से विधि तृतीय वर्ष पंचम सेमेस्टर तथा बीए एलएलबी तृतीय वर्ष पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 27 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
बताया कि गोविवि केंद्र पर एपीएनपीजी कॉलेज बस्ती, पीडी लॉ कॉलेज संतकबीरनगर, सूर्य नारायन चतुर्वेदी महाविद्यालय खलीलाबाद एवं प्रभा देवी महाविद्यालय सहजनवां के बीए एलएलबी विद्यार्थियों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज व प्रभा देवी महाविद्यालय सहजनवां के विधि के छात्रों, नेशनल पीजी कॉलेज में नेशनल कॉलेज ऑफ लॉ बड़हलगंज में बीए एलएलबी के छात्रों तथा संत विनोबा पीजी कॉलेज में इसी महाविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षाएं होंगी।