{"_id":"68dd5ecfe9b127a744041f94","slug":"siddharthnagar-news-body-of-a-teenage-girl-who-drowned-in-the-river-foundsiddharthnagar-news-body-of-a-teenage-girl-who-drowned-in-the-river-found-gorakhpur-news-c-227-1-sgkp1034-145738-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नदी में डूबी किशोरी का मिला शवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नदी में डूबी किशोरी का मिला शवा
Wed, 01 Oct 2025 10:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:33 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र ग्राम इमिलिया जुनूबी पास निकली बानगंगा नदी में मंगलवार को सहेलियों के साथ नहाते समय डूबी अंजनी (16) का शव बुधवार को पीएसी के जवानों ने नदी में तलाश कर ढूंढ़ निकाला। बाढ़ राहत पीएसी के जवानों के अनुसार अंजनी का शव नदी के दलदल धंसा गया था।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की प्रशासन से मांग की। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने लिखा-पढ़ी कर शव को उन्हें सुपुर्द कर दिया है। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के इमिलिया जुनूबी निवासी अंजनी (16) पुत्री राजेश गिरि गांव की सपना, मनीषा व रागिनी के साथ मंगलवार सुबह 10 बजे नहाने गई थी। तेज धारा में सभी बहने लगी थी। नदी में भैंस नहला रहे गांव के विकास व बगेदू आदि ने तीन किशोरियों को नदी से निकाल लिया था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अंजली गहरे पानी में चली गई और डूब गई थी। गांव के गोताखोर और फ्लड पीएससी ने नदी में काफी दूर तक अंधेरा होने तक किशोरी की नदी में तलाश की थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। बुधवार टीम ने तलाश अभियान जारी रखा था। लगभग चार बजे नदी में पानी कम होने से उसका शव दलदल में धंसा हुआ नजर आया। पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाया।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि परिजन शव को पोस्टमार्टम नहीं करवाने के लिए आग्रह किया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर लिखा पढ़ी कर शव को परिजनों सौंप दिया गया।