{"_id":"5e625df38ebc3ec54855d75a","slug":"shri-shyam-mandal-trust-organized-shobhaayaatra-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाटू वाले श्याम बाबा की निकली भव्य शोभायात्रा, इत्र-गुलाल की हुई बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाटू वाले श्याम बाबा की निकली भव्य शोभायात्रा, इत्र-गुलाल की हुई बारिश
Fri, 06 Mar 2020 07:58 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Mar 2020 07:58 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
फागुन शुक्ल एकादशी पर श्री श्याम मंडल ट्रस्ट की ओर से श्री खाटू वाले श्याम बाबा का उत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर कालीबाड़ी मंदिर से 251 निशानों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
कार्यक्रम की शुरूआत राजा टिबड़ेवाल के सपरिवार निशान पूजन के साथ हुई। ज्योति स्थापना की गई। इसके बाद कालीबाड़ी मंदिर से निकली शोभायात्रा गीताप्रेस, लाल डिग्गी, साहबगंज, खूनीपुर, चौरहिया गोला, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए वापस कालीबाड़ी मंदिर पहुंची। यहां सभी श्याम भक्तों ने बाबा श्याम को निशान अर्पण किया। रास्ते भर निशान यात्रा पर इत्र एवं गुलाल की वर्षा होती रही। स्वागत के लिए अनेक स्थान पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। शोभायात्रा में कालीबाड़ी मंदिर के महंत रविंद्र दास, सज्जन जालान, निर्मल जालान, मुकुंद गोयनका संतोष अग्रवाल, अमित जगनानी, नवीन पालड़ीवाल, दुर्गेश बजाज, बिट्टू जालान, चंदन अग्रवाल आदि शामिल हुए।
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु
कालीबाड़ी मंदिर स्थित श्याम मंदिर में बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। देवकी नंदन टिबड़ेवाल ने ज्योति स्थापना क्री औपूजन अर्चन किया। जयपुर की भजन गायक रश्मि ओझा ने गणेश वंदना के साथ भजन संध्या की शुरूआत की। इसके बाद भजनों की गंगा बह चली और श्याम प्रेमी बाबा के गीता पर झूमते रहें। कार्यक्रम का समापन महाआरती के बाद प्रसाद वितरण से हुआ।