फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shravan Shukla, who prepared the Happiness course, returned home after completing his deputation

हैप्पीनेस पाठ्यक्रम तैयार करने वाले श्रवण शुक्ल प्रतिनियुक्ति पूरी कर घर लौटे

Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shravan Shukla, who prepared the Happiness course, returned home after completing his deputation
हैप्पीनेस पाठ्यक्रम के कल्पक श्रवण शुक्ल की गोरखपुर वापसी इस अवसर पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री एव - फोटो : GORAKHPUR CITY
हैप्पीनेस पाठ्यक्रम तैयार करने वाले श्रवण शुक्ल प्रतिनियुक्ति पूरी कर घर लौटे
विज्ञापन

गोरखपुर। दिल्ली के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए हैप्पीनेस पाठ्यक्रम तैयार करने वाले श्रवण अब अपने जिले में लौट आए हैं। पाठ्यक्रम के जरिये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलेनिया ट्रंप से वाहवाही हासिल करने वाली टीम के सदस्य श्रवण शुक्ल एक जनवरी 2021 से पिपराइच विकासखंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय चिलबिलवां में अपनी सेवाएं देंगे।
जनवरी 2016 से दिल्ली सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गए श्रवण कुमार शुक्ल की टीम द्वारा बनाए गए इस पाठ्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, यूएई, नेपाल और अफगानिस्तान जैसे देशों ने भी रुचि दिखाई है। उत्तराखंड में यही पाठ्यक्रम ‘आनंदम पाठ्यचर्या’ के नाम से संचालित है। आंध्र प्रदेश आदि राज्य अपने स्थानीय भाषा में इस पाठ्यक्रम का अनुवाद करा रहे हैं।
विज्ञापन

इस प्रयास के साथ ही दिल्ली एससीईआरटी में चलने वाले डीएलएड कोर्स में भी श्रवण द्वारा एक पाठ्यक्रम बनाया गया है। गोरखपुर के डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने एक वर्ष पूर्व हैप्पीनेस पाठ्यक्रम को लागू करने के लिए पहल की है। इसके तहत जिले में समिति का गठन किया गया। मगर कोरोना काल की वजह योजना का क्रियान्वयन अभी नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथियों ने दी श्रवण को विदाई
पांच साल की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी करने पर दिल्ली के शिक्षा मंत्री एवं हैप्पीनेस टीम द्वारा श्रवण को सम्मानपूर्वक विदाई देने के लिए डायट अंसारी रोड दरियागंज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली के शिक्षा मंत्री ने श्रवण के योगदान की काफी सराहना की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed