{"_id":"62302119f9643f7a0928ade0","slug":"shot-employee-of-sand-ghat-operator-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रंगदारी न देने पर बवाल, बालू घाट संचालक के कर्मचारी को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रंगदारी न देने पर बवाल, बालू घाट संचालक के कर्मचारी को गोली मारी
Tue, 15 Mar 2022 10:46 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 15 Mar 2022 10:46 AM IST
सार
बड़हलगंज के खड़ेसरी गांव में घटना हुई, बाल-बाल बचा कर्मचारी, केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके में सरयू नदी पर खड़ेसरी गांव के शेरपुर में सोमवार को रंगदारी न देने पर बालू घाट संचालक के कर्मचारी गणेश पाठक पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। संयोग अच्छा था कि गोली कान को छूते हुए निकल गई और वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार मैभरा डेरवा निवासी प्रेम प्रकाश सिंह, आशीष सिंह, जालंधर सिंह और रिंकू सिंह के खिलाफ मारपीट, बलवा, हत्या की कोशिश, धमकी देने, रंगदारी मांगने की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र के साईंताल बघराई निवासी प्रतीक शुक्ला को डीएम ने खड़ेसरी में तीन महीने तक बालू घाट चलाने की अनुमति दी थी। आरोप है कि 11 मार्च को बड़हलगंज के कुछ लोग आए और धमकी देते हुए रंगदारी मांगने लगे। तब कर्मचारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। फिर सोमवार सुबह घाट संचालक प्रतीक शुक्ला को फोन कर बदमाशों ने पांच लाख की रंगदारी मांगी। इनकार करने पर आरोपित जीप से कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
आरोप है कि रंगदारी देने से इनकार करने पर कर्मचारियों को मारने पीटने लगे। वहीं, एक व्यक्ति लाइसेंसी पिस्टल निकाल लिया। जिस पर कर्मचारी भागने लगे। इस दौरान कर्मचारी गणेश पाठक को जान से मारने की नियत से दौड़ा लिया और फायर कर दिया।
गोली गणेश के कान से छूकर निकल गई। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इंस्पेक्टर उमेश कुमार वाजपेयी का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।