{"_id":"653185b538a58823180baea7","slug":"shohde-slapped-student-for-protesting-against-teasing-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-342057-2023-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को मारा थप्पड़, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को मारा थप्पड़, केस दर्ज
Fri, 20 Oct 2023 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 02:48 PM IST
सार
छात्रा घर से कॉलेज पैदल आती जाती है। गांव के पास का ही शोहदा पिछले कुछ दिनों से उसे आते-जाते परेशान करता है। मंगलवार की सुबह छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में शोहदे ने रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके में कॉलेज जा रही 11वीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर शोहदे ने छात्रा को थप्पड़ भी मारा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। मंगलवार को हुई घटना में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, छात्रा घर से कॉलेज पैदल आती जाती है। गांव के पास का ही शोहदा पिछले कुछ दिनों से उसे आते-जाते परेशान करता है। मंगलवार की सुबह छात्रा कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में शोहदे ने रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। विरोध किया तो उसे थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
उसकी हरकत से परेशान छात्रा शोर मचाने लगी। आसपास के लोग और राहगीर पहुंचे तो उन्हें धमकी देते हुए फरार हो गया। छात्रा घर पहुंची और परिवार वालों को आपबीती बताई। पहले तो लोकलज्जा के डर से घरवालों ने शिकायत नहीं की, लेकिन परेशान छात्रा को देखकर मां बुधवार को थाने पहुंचीं और घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Trending Videos
घर में घुसकर युवती से छेड़खानी व मारपीट, केस दर्ज
गुलरिहा इलाके के एक गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़खानी व मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि विरोध करने पर लात घुसे से मारकर युवती का सिर दीवार से लड़ा दिया था।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह गांव का एक युवक चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गया और युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूसों से मार पीटकर उसका सिर दीवार से लड़ा दिया। इससे पहले आरोपी की बड़ी बहन और भांजी पीड़िता का बाल पकड़ कर मारपीट की थी।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, जांच में मामला आपसी विवाद का सामने आ रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह गांव का एक युवक चहारदीवारी फांदकर घर में घुस गया और युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूसों से मार पीटकर उसका सिर दीवार से लड़ा दिया। इससे पहले आरोपी की बड़ी बहन और भांजी पीड़िता का बाल पकड़ कर मारपीट की थी।
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि, जांच में मामला आपसी विवाद का सामने आ रहा है।