फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shohde broke head of uncle-brother after complaining of molestation

Gorakhpur: छेड़खानी की शिकायत करने पर शोहदे ने चाचा-भाई का सिर फोड़ा, केस दर्ज

Sat, 30 Jul 2022 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jul 2022 12:13 PM IST
सार

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि प्रकरण की जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। जांच में पुलिस की लापरवाही मिली तो रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Shohde broke head of uncle-brother after complaining of molestation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में छेड़खानी का उलहना देने पर गुलरिहा इलाके के एक गांव में शुक्रवार को शोहदे ने घरवालों के साथ मिलकर छात्रा के चाचा व भाई का सिर फोड़ दिया। आरोप है कि पिटाई से आहत पीड़ित युवती के घरवाले गुलरिहा थाने गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


छेड़खानी का घटनास्थल कैंट बताते हुए उन्हें थाने से भगा दिया गया। इतना ही नहीं, पुलिस ने पीड़ित परिवार के खिलाफ ही मारपीट का केस दर्ज कर तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। छात्रा की तहरीर पर कैंट थाने में शोहदे व उसके परिजनों के खिलाफ छेड़खानी सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


इससे पहले, कैंट थाने में केस दर्ज होने की सूचना मिलते ही शोहदे व उसके परिजनों ने पीड़ित युवती का घर घेर लिया। इस मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कियुवती व उसके परिजनों ने घर का दरवाजा अंदर से बंद करके खुद को बचाया। कुछ लोग छत के रास्ते घर में घुसने का प्रयास भी कर रहे थे। इस मामले में भी पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके की रहने वाली एक युवती सिविल लाइंस स्थित एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह शुक्रवार सुबह कॉलेज जाने के लिए ऑटो से निकली थी। आरोप है कि गांव के ही शोहदे ने अपनी बाइक से ऑटो का पीछा शुरू कर दिया।

कई जगह ऑटो के सामने अपनी बाइक खड़ी करके रास्ता रोक दिया। इस दौरान अश्लील बातें करता रहा और छेड़खानी भी की। यह सिलसिला कॉलेज तक चलता रहा। इससे आजिज युवती कॉलेज नहीं गई और मुख्य द्वार से ही घर लौट आई। इसके बाद पूरे घटना की जानकारी परिजनों को दी।

बहन की आपबीती सुनकर भाई व उसके चाचा आरोपी के घर उलाहना देने पहुंच गए। उलाहना दे ही रहे थे कि शोहदे व उसके परिजनों ने हमला बोल दिया। लाठी-डंडों से पीटकर दोनों का सिर फोड़ दिया।

मामला गुलरिहा पुलिस के पास पहुंचा तो सब कुछ उल्टा हो गया। पुलिस ने पीड़िता के दो भाई और पिता का ही शांतिभंग में चालान कर दिया। इसकी जानकारी हुई तो छात्रा कैंट थाने गई और तहरीर देकर केस दर्ज कराया। कैंट पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

छात्रा बोली- छह महीने परेशान कर रहा था शोहदा

युवती के मुताबिक, शुक्रवार को हुई घटना पहली बार नहीं हुई है। पिछले छह महीने से शोहदा परेशान कर रहा है। गांव का मामला था। लिहाजा, कई बार उसके घरवालों से शिकायत की गई थी। बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की गई थी। शुक्रवार को आरोपी की हरकत से आजिज आकर तहरीर दी है।

थाने से भगाने के आरोप गलत हैं। घटना कैंट थाना क्षेत्र में हुई थी। इस कारण कैंट में ही केस दर्ज कराने की सलाह दी गई थी। : उमेश कुमार वाजपेयी, थाना प्रभारी गुलरिहा

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कहा कि प्रकरण की जांच एसपी नार्थ को सौंपी गई है। जांच में पुलिस की लापरवाही मिली तो रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed