फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In GorkhpurShohada sending obscene messages to two girl students, case registered

Gorakhpur News: शोहदा दो छात्राओं को भेज रहा अश्लील मैसेज, केस दर्ज

Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 15 May 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
In GorkhpurShohada sending obscene messages to two girl students, case registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

 गीडा इलाके में रहने वाली एक युवती के मोबाइल फोन पर रात दो बजे के बाद अश्लील संदेश भेजे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि नीट की तैयारी की वजह से उसने संदेश पर ध्यान नहीं दिया तो फिर आरोपी ने सहारनपुर में रहने वाली बहन को भी संदेश भेजा, वह पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन


अब वह घरवालों को धमकी भी दी जा रही है। महिला थाने में मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी पर धमकी देने व आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवती ने दी तहरीर में लिखा है कि आरोपी पिछले पांच मई की रात में पहली बार संदेश भेजा था जो अश्लील था और धमकी भरी बातें भी लिखी गईं थी। इसके बाद ही सहारनपुर में रह रही बहन के पास भी इसी तरह का संदेश भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में नीट की तैयारी करने की वजह से उस दिन ध्यान नहीं दी और फिर अगले दिन बहन से पूछा तो उसने नंबर वाले युवक के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है। युवती का आरोप है कि आरोपी अब घरवालों के नंबर पर फोन कर बदनाम करने की धमकी दे रहा है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed