{"_id":"60546a0235af5d7117528011","slug":"shivpal-yadav-visit-gorakhpur-and-praise-for-cm-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने की सीएम योगी की तारीफ, बोले- मुख्यमंत्री ईमानदार लेकिन नौकरशाह हुए बेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने की सीएम योगी की तारीफ, बोले- मुख्यमंत्री ईमानदार लेकिन नौकरशाह हुए बेलगाम
Fri, 19 Mar 2021 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:38 PM IST
सार
- कुछ शकुनि की वजह से परिवार एक नहीं हो पा रहा: शिवपाल
- बोले- एक बड़े व छोटे दलों के साथ मिलकर लड़ेंगे 2022 का चुनाव
विज्ञापन
भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात करते शिवपाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कुछ शकुनि की वजह से परिवार एक नहीं हो पा रहा है। हर परिवार में विघटन के पीछे शकुनि की भूमिका होती है।
विज्ञापन
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिवसीय (17-18) दौरे पर गोरखपुर आए। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह के आवास पर गए और उनका कुशलक्षेम जाना। देवेंद्र प्रताप सड़क हादसे में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
कुशीनगर जाने के दौरान प्रसपा नेता ने मोबाइल फोन पर अमर उजाला संवाददाता से बात की और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में छोटे दलों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। एक बड़ी सेक्युलर पार्टी से भी समझौता करेंगे। इसमें सपा, बसपा या कांग्रेस हो सकती है। शिवपाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि गोरखपुर में विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ईमानदार हैं। वह प्रदेश के दूसरे शहरों में भी विकास का प्रयास कर रहे हैं लेकिन नौकरशाही बेलगाम हो चुकी है। भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
शिवपाल ने योगी पर निशाना भी साधा है। उनका कहना है कि एक संत ठोकने की बात करता है, जो शोभा नहीं देता है। मकान गिराने का सिलसिला भी ठीक नहीं है। इससे पहले शिवपाल ने जिला कारागार जाकर पंडित रामप्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। महराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दली विधायक अमनमणि त्रिपाठी व उनके चाचा अजितमणि त्रिपाठी के घर भी गए।
शिवापाल यादव नसीराबाद स्थित गेस्टहाउस गए, जहां पर उलेमाओं से भेंट की। वसीम रिजवी के खिलाफ लड़ाई में उनका साथ देने का भरोसा दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्यामनारायण यादव, महानगर अध्यक्ष हाजी तहब्बर हुसैन, किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह, धर्मदेव यादव, अख्तर अली, जयशंकर पांडे, बृजनाथ मौर्य, अफसर भोनू, इकराम हुसैन, मोहम्मद अरशद, सहित अन्य कई लोग थे।