फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shikara overturned after hitting a speed boat in Ramgarh Tal nine people rescue

गोरखपुरः रामगढ़ ताल में स्पीड बोट से टकराने से पलटी शिकारा, डूब रहे पांच बच्चों समेत 9 लोगों को बचाया गया

Sun, 24 Jan 2021 09:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 24 Jan 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
Shikara overturned after hitting a speed boat in Ramgarh Tal nine people rescue
रामगढ़ ताल में पलटी शिकारा - फोटो : amar ujala

पर्यटन का पर्याय बन चुके रामगढ़ ताल में स्पीड बोट और शिकारा के बीच टक्कर के बाद शिकारा पलट गई। इसकी वजह से शिकारा में बैठे पांच बच्चों समेत कुल नौ लोग पानी में गिर गए। जैसे तैसे इन सभी को स्पीड बोट संचालित कर रही संस्था के सदस्यों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसकी वजह से काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। शिकारा संचालक का अभी तक जीडीए से अनुबंध भी नहीं हुआ है। बिना अनुबंध के ही शिकारा चलाया जा रहा है। किसी को लाइफ सपोर्ट जैकेट भी नहीं पहनाया गया था।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर शिकारा उतारने की बात कही थी। संचालन की जिम्मेदारी गोरखपुर विकास प्राधिकरण को मिली है। वहीं पर्यटन विभाग की ओर से निषाद नौकायन विकास समिति स्पीड बोट संचालित कर रही है। रविवार को शिकारा संचालकों ने ट्रायल में ही पांच बच्चों समेत नौ लोगों को बैठा लिया। अचानक एक स्पीड बोट शिकारा से टकरा गई। इससे शिकारा पलट गई। शिकारा में बैठे 5 बच्चे, दो पुरुष और दो महिला डूबने लगे। इससे चीख-पुकार मच गई। हर ओर से बचाओ-बचाओ की आवाज गूंजने लगी। 
विज्ञापन


इसी दौरान निषाद नौकायन विकास समिति के कुछ सदस्यों ने पानी में छलांग लगा दी। इसके बाद सभी को ताल से सुरक्षित निकाला गया। गनीमत यह थी कि जहां पर शिकारा पलटी वहां पानी कम था। अगर पानी ज्यादा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे के बाद ताल में बोटिंग के दौरान अपनाए जा रहे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए जा रहे है। लोगों का कहना है कि जब शिकारा चलाने का अनुबंध नहीं था तो सवारी बैठाकर रामगढ़ ताल में उतरने की क्या जरुरत थी?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
रामगढ़ ताल में जीडीए के अलावा पर्यटन निगम की ओर से अलग-अलग नाव संचालित कराई जाती हैं। सबके लिए जेटी और रूट निर्धारित है। निश्चित तौर कुछ गड़बड़ी की वजह से ऐसी घटना हुई होगी। मामले की जानकारी मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी कि आगे से ऐसी घटना न हो। -अनुज सिंह, उपाध्यक्ष, जीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed