शादी का झांसा देकर राजस्थान के एक युवक से ठगी और लूट का पर्दाफाश होने के बाद मध्य प्रदेश के युवक की हत्या की वारदात एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। रेखा की ही तरह दिव्यनगर में किराए के मकान में रहने वाली ‘लुटेरी दुल्हन’ साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 45 वर्षीय इंद्र कुमार तिवारी की हत्या कर दी थी।
2 of 8
मृतक इंद्र कुमार तिवारी और आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिये इंद्र कुमार से संपर्क किया। खुशी ने फर्जी शादी रचाई फिर प्रेमी संग मिलकर खौफनाक साजिश को अंजाम दे दिया। वर्तमान में आरोपी जेल में है।
जानकारी के अनुसार, देवरिया के गौरीबाजार निवासी कौशल कुमार और झंगहा क्षेत्र की साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी पिछले साल 24 मार्च से गोरखपुर के रानीडीहा स्थित दिव्यनगर में किराए के मकान में रह रहे थे।
3 of 8
मृतक इंद्र कुमार तिवारी का फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ भागकर शादी की थी। मकान मालिक को उन्होंने बताया था कि कौशल सिलाई का काम करता है और उसकी पत्नी यूपीएससी की तैयारी कर रही है। पांच हजार रुपये महीने पर उन्होंने दो कमरों का फ्लैट लिया था लेकिन शुरू से ही दोनों का व्यवहार संदिग्ध था।
4 of 8
आरोपी साहिबा बानो उर्फ खुशी तिवारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मकान मालिक के बार-बार कहने के बावजूद कौशल ने अपना आधार कार्ड नहीं दिया। वह हर बार बहाना बनाकर टालता रहा। दोनों आसपास के लोगों से भी दूरी बनाए रखते थे और अक्सर कई दिनों तक गायब रहते थे। पूछने पर कभी इलाज तो कभी घूमने की बात कहकर बात टाल देते थे। इससे लोगों को पहले से ही शक होने लगा था।
5 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वीडियो देखकर रची खौफनाक साजिश
सूत्रों के मुताबिक, आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा, जिसमें इंद्र कुमार तिवारी अपनी शादी न होने और 18 एकड़ जमीन होने की बात बता रहा था।