फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven women arrested for stealing woman's chain

Gorakhpur News: महिला की चेन चोरी करने वाली सात महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 10 Mar 2024 03:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Seven women arrested for stealing woman's chain
फोटो
विज्ञापन

बरगदही मंदिर में महाशिवरात्रि पर जल चढ़ाने गई महिला के साथ हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के बरगदही मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने आई महिला से सोने की चेन चोरी करने की आरोपी सात महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो सोने की चेन बरामद की गई। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल थाना क्षेत्र के खाद कारखाना परिसर निवासी धर्मेंद्र सिंह की पत्नी पूनम सिंह शुक्रवार को बरगदही शिव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए कतार में खड़ी थीं। इनके साथ अन्य महिलाएं भी खड़ी थीं। इसी दौरान उनके गले से एक महिला चेन निकाल ली। भटहट चौकी पुलिस मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में इन महिलाओं की हरकत देखकर कतार में खड़ी सात संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
विज्ञापन

पता चला कि सातों महिलाएं घूम-घूमकर चोरी करती हैं। उनके पास से चोरी की सोने की चेन भी बरामद हुई। पकड़ी गईं महिलाओं की पहचान महराजगंज जिले के श्यामदेऊरवा थाना क्षेत्र की कांती देवी, कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के पुतरहिया गांव निवासी भाती देवी, बुतका देवी, कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के रीना, पिपराइच थाना क्षेत्र निवासी राजन की पुत्री शीतल, पप्पू की पुत्री खुशबू, उसकी बहन आशा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed