{"_id":"69f3c58517176c39ac06722d","slug":"seven-police-station-in-charges-were-relieved-after-being-transferred-to-other-districts-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1062-1306990-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 थानों पर नई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 11 थानों पर नई तैनाती
विज्ञापन
- सात थानेदारों को गैर जनपद तबादले के बाद किया गया रिलीव
गोरखपुर। जिले के पुलिस महकमे में बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया। 11 थानों पर नई तैनाती करते हुए सात थानेदारों को गैर जनपद तबादले के बाद रिलीव कर दिया गया। एक साथ हुए इस बदलाव से पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है।
पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार, पिपराइच के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को रामगढ़ताल थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं पुलिस लाइन में तैनात विवेक त्रिवेदी को पिपराइच, अरविंद कुमार सिंह को कैंपियरगंज, प्रहलाद सिंह को गोला और राजकुमार सरोज को गगहा का थानेदार बनाया गया है।
इसी क्रम में जगदीश पाल को गगहा से गुलरिहा, संतोष कुमार अवस्थी को बांसगांव, राकेश रोशन सिंह को गोला से शाहपुर और संजय कुमार मिश्रा को सहजनवा का प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा गौरव वर्मा को राजघाट, प्रशांत पाठक को हरपुर बुदहट और ज्ञानेंद्र सिंह को पीपीगंज थाने की कमान दी गई है। विवेक कुमार मिश्रा को हरपुर बुदहट से मीडिया सेल भेजा गया है। दूसरी ओर गैर जनपद तबादले के चलते जितेंद्र कुमार सिंह, पंकज गुप्ता, महेश कुमार चौबे, अरुण कुमार सिंह, इत्यानंद पांडेय, चंद्रभान सिंह और नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव को उनके वर्तमान थानों से रिलीव कर दिया गया है।