{"_id":"6312d1687fe1c860a93eb314","slug":"seven-day-self-defense-camp-organized-at-imambara-muslim-girls-inter-college-by-amar-ujala-aparajita","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला की अनूठी मुहिम: आत्मरक्षा का गुर सीखा, अब शोहदों को धूल चटाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला की अनूठी मुहिम: आत्मरक्षा का गुर सीखा, अब शोहदों को धूल चटाएंगी
Sat, 03 Sep 2022 09:37 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 03 Sep 2022 09:37 AM IST
सार
प्रधानाचार्य नाहिद असीम ने कहा कि छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी कराए जाएंगे। इस मौके पर कनीज रजा, सबीना बेगम, सलमा सुल्तान, रीता, शाहीन, रूद्र त्रिपाठी, अंजली गुप्ता, अमन शर्मा व सौरभ गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला की अनूठी मुहिम अपराजिता के तहत इमामबाड़ा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ।
विज्ञापन
अंतिम दिन ताइक्वांडो प्रशिक्षक विशाल कुमार ने बेटियों का उत्साह बढ़ाया। साथ ही कहा कि किसी भी स्थिति का मुकाबला आत्मविश्वास से किया जा सकता है। सात दिनों में आत्मरक्षा के कई गुर सिखाए गए हैं। इसे याद रखें तो कभी दिक्कत नहीं आएगी। शोहदों को धूल चटा सकेंगी।
विज्ञापन
अपराजिता के तहत 26 अगस्त से आत्मरक्षा का प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सात दिनों तक आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया और कहा कि अब किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार हैं। अपने पेन, मोबाइल व दुपट्टे को ही हथियार के तौर पर प्रयोग करेंगे। पंच, किक, अटैक और डिफेंस में विशेषज्ञता हासिल कर ली है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य नाहिद असीम ने कहा कि छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। इस तरह के कार्यक्रम आगे भी कराए जाएंगे। इस मौके पर कनीज रजा, सबीना बेगम, सलमा सुल्तान, रीता, शाहीन, रूद्र त्रिपाठी, अंजली गुप्ता, अमन शर्मा व सौरभ गहलोत मौजूद रहे।
सात दिनों में सुरक्षा का आसान तरीका सीखा है। आगे भी प्रशिक्षण लेना है।- नुसरत, कक्षा-9
दुपट्टा व चाबी को हथियार बनाया जा सकता है, यह सात दिनों के प्रशिक्षण से जाना है। अब जोरदार पंच और किक मारकर शोहदे को धराशायी कर सकती हूं।-कैकशा, कक्षा-9