फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sellected in asian paragames ranjan honoured

एशियन पैरा गेम्स में चुने गए रंजन कुमार हुए सम्मानित

Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
sellected in asian paragames ranjan honoured
एशियन पैरा गेम्स में चुने गए रंजन कुमार हुए सम्मानित
विज्ञापन

देवरिया। रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को एशियन पैरा गेम्स के लिए क्वालीफाई करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ी रंजन कुमार को सम्मानित किया गया। देवरिया ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने खिलाड़ी का उत्साहवर्धन किया।
भुजौली कॉलोनी निवासी दिब्यांग खिलाड़ी रंजन कुमार ने शारजाह में 24 से 27 मई तक आयोजित एशियन गेम्स क्वालिफिकेशन में रजत पदक प्राप्त किया है। इसी के साथ ही वह चीन के ग्वांगझू में अक्टूबर में आयोजित होने वाले एशियन पैरा गेम्स- 2022 के लिए चयनित हो गए। सेमीफाइनल में उन्होंने मंगोलिया के खिलाड़ी को 7-6 से पराजित कर किया। फाइनल में कजाकिस्तान के खिलाड़ी से वह 11-20 के अंतर से हार गए और रजत पदक प्राप्त किया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि रंजन की उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। परिस्थिति चाहे कितनी भी विपरीत हो, अगर मेहनत और लगन से प्रयास किया जाए तो एक दिन सफलता अवश्य मिलेगी। सम्मान समारोह में देवरिया ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कनोडिया, सचिव एवं प्रशिक्षक गिरीश सिंह, संजय केडिया, अजय जायसवाल, प्रभारी जिला क्त्रस्ीड़ा अधिकारी रवि कुमार शर्मा, अशोक कुमार सिंह, पवन कुमार, शकील अहमद, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका कुमारी, रिया कनौजिया, देवेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय शैक्षिक नवाचार कार्यशाला में शिक्षक सम्मानित
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से लखनऊ में राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इसमें विकास क्षेत्र बैतालपुर के प्राथमिक विद्यालय तिवई में कार्यरत शिक्षक विवेकानन्द शर्मा ने भी प्रतिभाग कर जिले का मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में उप सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. अमरेंद्र सिंह ने शिक्षक को उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने पर राणा प्रताप सिंह, नीरज शर्मा, संदल मणि, दुर्गेश यादव, अभिषेक त्रिपाठी, अभिषेक यादव, केडी पांडेय, जयंत गौरव, तारकेश्वर विश्वकर्मा, शिवानंद विश्वकर्मा आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed