{"_id":"69517fb5c7280e1dc6084365","slug":"selfie-points-and-artistic-decorations-will-be-set-up-at-prominent-locations-in-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1180032-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शहर के प्रमुख स्थानों पर बनेंगे सेल्फी पॉइंट, दिखेंगे कलात्मक सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शहर के प्रमुख स्थानों पर बनेंगे सेल्फी पॉइंट, दिखेंगे कलात्मक सजावट
विज्ञापन
- नगर निगम ने सेल्फी पॉइंट के लिए चिह्नित किए आठ स्थान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में नगर निगम ने शहर को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विशेष सुंदरीकरण योजना तैयार की है। इसके तहत शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर आधुनिक कलाकृतियों और सेल्फी पॉइंट्स का निर्माण किया जाएगा।
नगर निगम के अनुसार, आठ चिह्नित स्थानों नंदानगर, गुलरिहा थाना के पास, अमरूद मंडी, गोलघर काली मंदिर, मोहद्दीपुर चौराहा, गोरखपुर क्लब के पास, महेसरा पुल और नौसड़ क्षेत्र पर आकर्षक सेल्फी पॉइंट्स बनाए जाएंगे। यह कदम युवाओं और पर्यटकों के लिए शहर को और आकर्षक बनाएगा। सुंदरीकरण अभियान में केवल सेल्फी प्वाइंट ही नहीं बल्कि यातायात चौराहों और दीवारों पर कलात्मक पेंटिंग और मूर्तिकला कार्य भी किए जाएंगे। विशेष रूप से यातायात चौराहा पर सांस्कृतिक और आधुनिकता का संगम दिखाने वाली पेंटिंग की जाएगी।
मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका अनुमानित बजट 22 लाख रुपये रखा गया है। अगले दो से तीन महीने में कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। इस पहल से न केवल स्थानीय निवासियों को मनोरंजन मिलेगा बल्कि शहर पर्यटन में भी वृद्धि होगी।