{"_id":"647506ec05098c87ff02a69a","slug":"second-woman-injured-in-chaurichaura-attack-also-died-investigation-turned-towards-personal-relationship-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-187019-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चौरीचौरा हमले में घायल दूसरी महिला की भी मौत, जांच निजी संबंध की ओर मुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चौरीचौरा हमले में घायल दूसरी महिला की भी मौत, जांच निजी संबंध की ओर मुड़ी
Tue, 30 May 2023 11:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:09 AM IST
विज्ञापन
चौरी चौरा हमले में घायल सुनकेशी। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर में रविवार की सुबह हमले में घायल सुनकेशी (60) की सोमवार की रात मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को हमले में तंत्रमंत्र करने वाली उषा देवी (50) की मौके पर ही मौत हो गई थी और घायल को भर्ती कराया गया था। उधर, महिला की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) आने के बाद तंत्रमंत्र में हत्या के संदेह में जांच कर रही पुलिस पूरी तरह चकरा गई है।
विज्ञापन
अब पुलिस की जांच निजी संबंधों की ओर मुड़ गई है। वहीं, उषा से करीबी रिश्ते रखने वाली तीन महिलाओं समेत सात लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि अहम सुराग हाथ लगे हैं और जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर की उषा देवी पिछले तीन साल से गांव के बाहर सिवान में टीनशेड डालकर तंत्रमंत्र करती थीं। रविवार की सुबह वह पट्टीदार राजाराम के बेटे की शादी में आई रिश्तेदार खजनी के छपिया निवासी सुनकेशी को लेकर अपने कुटिया में गई थी। उन्हें भी लगता है कि उनकी तबीयत खराब होने के पीछे कोई भूत-प्रेत ही है। इस बीच एक बाइक सवार बदमाश आया और फिर हथौड़े व चाकू से उषा देवी पर हमला कर दिया। बचाव में आई सुनकेशी पर भी उसने हमला किया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: तांत्रिक ऊषा की हथोड़े से हत्या: किसने फोनकर महिला को बुलाया था कुटिया पर, जानने के बाद ही खुलेगा कातिल का राज
उषा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर हालत में सुनकेशी को मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया था, जहां पर सोमवार की रात उनकी मौत हो गई। उधर, घटना के पर्दाफाश में लगी पुलिस की जांच 360 डिग्री मुड़ गई है। पुलिस घटना के बाद से ही रंजिश और तंत्रमंत्र में हत्या किए जाने को वजह मानकर जांच कर रही थी, लेकिन सोमवार को सीडीआर आने के बाद पुलिस की जांच अब निजी संबंधों की ओर चली गई है।
इस कत्ल में भी रिश्तों की कत्ल जैसी ही कहानी सामने आ रही है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि घायल महिला की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीमें लगी है। पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।