फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Second phase of Mission Indradhanush begins in gorakhpur

मिशन इंद्रधनुष: पांच साल में सात बार, टीका न छूटे एक भी बार, दूसरा चरण शुरू

Tue, 05 Apr 2022 02:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Apr 2022 02:50 PM IST
सार

सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण 12 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, टिटनेस, मिजिल्स, परट्यूटिस (काली खांसी), रूबेला, जेई (दिमागी बुखार), निमोनिया, वायरल डायरिया और हीमोफिलस इंफ्लुएंजा से बचाने में टीकों की भूमिका अहम है।

विज्ञापन
Second phase of Mission Indradhanush begins in gorakhpur
मिशन इंद्रधनुष के तहत टीके की शुरूआत करते सीएमओ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में पांच साल में सात बार, टीका न छूटे एक भी बार के स्लोगन के साथ मिशन इंद्रधनुष का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो गया। महानगर के झरना टोला शहरी स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) से सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने एक सप्ताह की बच्ची को पल्स पोलियो की ड्रॉप पिलाकर अभियान का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि यह अभियान 13 अप्रैल तक चलेगा और इसमें नियमित टीकाकरण से वंचित दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती के टीकाकरण पर जोर होगा। स्वास्थ्य विभाग 12 प्रकार के टीके सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर्स, ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) पर प्रत्येक बुधवार और शनिवार को निशुल्क उपलब्ध करवाता है। जिन बच्चों और गर्भवती को टीका नहीं लग पाया है, उन्हें आशा कार्यकर्ता ढूंढ कर टीकाकरण कराएंगी।
विज्ञापन


3,878 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दो वर्ष तक के 19,523 बच्चों को टीका लगेगा। इसी प्रकार 6,072 गर्भवती का टीकाकरण भी किया जाएगा। इस अभियान का पहला चरण पिछले माह सात मार्च से पंद्रह मार्च तक चला था। इसमें दो वर्ष से कम उम्र के 20,047 बच्चों और 5,308 गर्भवतियों का टीकाकरण किया गया था। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एएन प्रसाद, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. एके चौधरी, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. संदीप पाटिल, यूनिसेफ के रीजनल कोऑर्डिनेटर संदीप श्रीवास्तव, डीएमसी नीलम यादव, यूएनडीपी के प्रतिनिधि राजीव रंजन, पवन सिंह और सीएचएआई संस्था से दिलीप गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

12 बीमारियों से बचाता है टीका

सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण 12 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है। टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, टिटनेस, मिजिल्स, परट्यूटिस (काली खांसी), रूबेला, जेई (दिमागी बुखार), निमोनिया, वायरल डायरिया और हीमोफिलस इंफ्लुएंजा से बचाने में टीकों की भूमिका अहम है। निजी अस्पतालों में इन बीमारियों से बचाव के लिए महंगे दामों पर टीके लगवाने पड़ते हैं। वहीं, सरकारी अस्पतालों में यह टीके पूरी तरह से निशुल्क हैं।

ये निशुल्क टीके हैं आवश्यक

  • बच्चे के जन्म पर बीसीजी, हेपेटाइटिस बी एवं पोलियो की जीरो डोज लगेगी।
  • बच्चे के डेढ़ महीने के होने पर पेंटावैलेट एक, ओपीवी एक, एफआईवीपी एक, रोटा एक एवं पीसीवी एक लगेगा।
  • बच्चे के ढाई महीने के होने पर पेंटावेलेट दो, ओपीवी दो और रोटा दो लगेगा।
  • बच्चे के साढ़े तीन महीने के होने पर पेंटावेलेट तीन, ओपीवी तीन, एफआईपीवी दो, रोटा तीन एवं पीसीवी दो लगेगा।
  • बच्चे को नौ से बारह महीने की उम्र में एमआर एवं जेई पहला टीका, पीसीवी और विटामिन ए देंगे।
  • 16 से 24 माह की उम्र में बच्चे को एमआर, जेई, डीपीटी, ओपीवी और विटामिन ए हर छह माह पर पांच साल तक देंगे।
  • बच्चे को पांच से छह साल की उम्र में डीपीटी दो लगेगा।
  • बच्चे को 10 साल की उम्र में टीडी का टीका लगेगा।
  • बच्चे को 16 साल की उम्र में टीडी।
  • गर्भवती को टीडी का टीका लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed