फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scorpio rider accused of kidnapping, saved life by running away in Gorakhpur

Gorakhpur News: स्कार्पियो सवार पर अपहरण का आरोप, भाग कर बचाई जान

Mon, 13 May 2024 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 13 May 2024 12:37 PM IST
विज्ञापन
Scorpio rider accused of kidnapping, saved life by running away in Gorakhpur
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के बड़हलगंज कस्बे के पास किराए का कमरा लेकर परिवार के साथ रहने वाले पप्पू निषाद का स्कार्पियो सवार मनबढ़ों ने अपहरण कर लिया। उसे एक मकान में ले जाकर जानमाल की धमकी दी जाने लगी। रात में वह किसी प्रकार दो मंजिला मकान से कूदकर भाग निकला। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इलाके के मझवा गांव निवासी पप्पू निषाद ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया है कि वह संसारपार रोड पर किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रहते हैं। चौरीचौरा के रहने वाला एक व्यक्ति अपने परिवार को देने के लिए उसके खाते में रुपये भेजता है।
विज्ञापन


आरोप है कि शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदार को देखने अस्पताल जा रहे थे। रास्ते में स्कार्पियो से आरोपी मिले और किसी होटल में ले जाने का झांसा देकर गाड़ी में बैठा लिए। आरोपी जब उसे जबरन अपने घर ले जाने लगे तो इसकी जानकारी फोन कर परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी मोबाइल फोन छीन लिए और स्विच ऑफ कर मारने पीटने लगे। हत्या की धमकी देने लगे। आरोपी शनिवार को उसकी बोलेरो गाड़ी भी उठा लाए। रविवार रात करीब दो बजे वह बंधक बनाए गए दो मंजिला मकान से कूदकर भाग निकला।


भागते समय रास्ते में अचेत हो गया। होश में आने पर उसने अपने परिचित प्रधान को फोन कर घटना की जानकारी दी। आरोप है कि उसका पर्स व गाड़ी आरोपी रख लिए हैं। एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed