{"_id":"6385b43a72bada44681b0d00","slug":"scorched-girl-died-in-medical-college-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: झुलसी युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत, आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद लगा ली थी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: झुलसी युवती की मेडिकल कॉलेज में मौत, आर्थिक तंगी से परेशान होकर खुद लगा ली थी आग
Tue, 29 Nov 2022 12:56 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 29 Nov 2022 12:56 PM IST
सार
गुलरिहा थाना क्षेत्र जैनपुर गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी 20 वर्षीय सोनी पुत्री स्व. बुद्धिराम मेडिकल कॉलेज के पास राहुल नर्सिंग होम में काम करती थी। आर्थिक तंगी के कारण घर में आए दिन विवाद हुआ करता था। बृहस्पतिवार शाम चार बजे फिर से विवाद हुआ, जिससे क्षुब्ध होकर सोनी ने घर के समीप खेत में जाकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : istock
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव के रघुनाथपुर टोला में बृहस्पतिवार को खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी में उसने आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र जैनपुर गांव के रघुनाथपुर टोला निवासी 20 वर्षीय सोनी पुत्री स्व. बुद्धिराम मेडिकल कॉलेज के पास राहुल नर्सिंग होम में काम करती थी। आर्थिक तंगी के कारण घर में आए दिन विवाद हुआ करता था।
बृहस्पतिवार शाम चार बजे फिर से विवाद हुआ, जिससे क्षुब्ध होकर सोनी ने घर के समीप खेत में जाकर अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली थी। उसे आग की लपटों से घिरा देख गांव के कुछ लोगों ने पहुंच कर आग बुझाई और युवती को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन
वहां इलाज के दौरान सोमवार की सुबह युवती की मौत हो गई। सोनी तीन बहनों में सबसे छोटी थी। दो बहनों की शादी हो चुकी है। भाई एक माह से घर पर है, घर का खर्च चलाने का एक मात्र जरिया सोनी ही थी। पिता बुद्धिराम की एक वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी है।