फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Scooty ransacked agency on demand of dues

गोरखपुर: स्कूटी का बकाया रुपये मांगना पड़ा भारी, नाराज होकर एजेंसी में की तोड़फोड़

Mon, 19 Jun 2023 05:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोला।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोला। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jun 2023 05:31 PM IST
सार

एक व्यक्ति स्कूटी सर्विसिंग के लिए एजेंसी पर लेकर आया था। बकाया रुपया मांगने पर उसने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया। इनोवा कार से चार-पांच की संख्या में पहुंचे लोग एजेंसी में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर हमलावर हो गए।

विज्ञापन
Scooty ransacked agency on demand of dues
गोला कस्बे में बाइक एजेंसी में तोड़फोड़ । - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गोला कस्बा के चंद चौराहा स्थित एजेंसी संचालक द्वारा स्कूटी का बकाया रुपये मांगने पर मनबढ़ों ने एजेंसी पर घुसकर तोड़फोड़ की। आसपास के व्यापारियों के पहुंचने पर वे पास के एक मकान में छिप गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उनको अपने साथ थाने ले गई। थाने पहुंचे व्यापारी केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 निवासी और साहू एजेंसी के मालिक अभय कुमार गुप्ता का कहना है कि अप्रैल माह में क्षेत्र का एक व्यक्ति उनकी एजेंसी से उधार में एक्टिवा स्कूटी लेकर गया। रुपये मांगने पर वह दे नहीं रहा था।
विज्ञापन


रविवार को एक व्यक्ति स्कूटी सर्विसिंग के लिए एजेंसी पर लेकर आया था। बकाया रुपया मांगने पर उसने फोन कर कुछ लोगों को बुला लिया। इनोवा कार से चार-पांच की संख्या में पहुंचे लोग एजेंसी में तोड़फोड़ करने लगे। विरोध करने पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी के गेट का शीशा तोड़ने के अलावा रजिस्टर भी फाड़ डाले। सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तोड़फोड़ की जानकारी पर आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे। इस पर हमलावर पास के एक मकान में जाकर छिप गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस उनको लेकर थाने गई। गोला थानेदार अश्वनी तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed