{"_id":"6a988d23651fbbf7ae024891","slug":"scientists-and-staff-felicitated-on-icmr-nihr-foundation-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1438432-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आईसीएमआर-एनआईएचआर के स्थापना दिवस पर वैज्ञानिक और कर्मचारी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आईसीएमआर-एनआईएचआर के स्थापना दिवस पर वैज्ञानिक और कर्मचारी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान को मजबूत करने पर जोर
गोरखपुर। आईसीएमआर-राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान (एनआईएचआर), गोरखपुर का स्थापना दिवस सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित संस्थान के प्रांगण में मनाया गया। इस दौरान वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पोस्टर गैलरी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पुरस्कार वितरण हुआ। उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैज्ञानिकों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
संस्थान के निदेशक प्रो. डॉ. हरि शंकर जोशी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्थान के अनुसंधान कार्यों, उपलब्धियों और जनस्वास्थ्य पर उनके प्रभाव की जानकारी दी। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने संस्थान के जनस्वास्थ्य संबंधी योगदान की सराहना की। उन्होंने संस्थान के क्षेत्रीय केंद्र से राष्ट्रीय स्तर के संस्थान के रूप में विस्तार को उपलब्धि बताया। समारोह में स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव एवं आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष ने ऑडियो-विजुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र में चिकित्सा अनुसंधान को और मजबूत करने पर जोर दिया। कम्युनिटी एम्पावरमेंट लैब के संस्थापक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. विश्वजीत कुमार ने भी विचार रखे।
कार्यक्रम में आईसीएमआर-एनआईआरटीएच, जबलपुर की निदेशक डॉ. प्रवीन भारती, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश झा, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ के कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार और सीआरसी गोरखपुर के निदेशक धर्मेंद्र कुमार मौजूद रहे।