{"_id":"6ac41822eeb086481602f829","slug":"schoolgirl-abducted-from-private-school-gate-accused-arrested-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1475394-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: प्राइवेट स्कूल के गेट से छात्रा का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: प्राइवेट स्कूल के गेट से छात्रा का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौ की छात्रा का प्राइवेट विद्यालय के गेट के पास से कार सवार युवक ने अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और पीछा कर घघसरा बाजार के पास आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने छात्रा को भी सकुशल खोज लिया।
पुलिस के अनुसार, छात्रा की मां की तहरीर पर पिपरौली निवासी अंशु जायसवाल के खिलाफ अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार को घटना के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और घघसरा बाजार के पास आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।