{"_id":"5ece78c877ed5f381a698aef","slug":"sbi-will-give-pre-approved-loan-of-up-to-five-crore-to-entrepreneurs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई बैंक उद्यमियों को देगा खास सुविधा, मिलेगा पांच करोड़ तक का प्री एप्रूव्ड लोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई बैंक उद्यमियों को देगा खास सुविधा, मिलेगा पांच करोड़ तक का प्री एप्रूव्ड लोन
Wed, 27 May 2020 07:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 May 2020 07:57 PM IST
सार
- बैंक ने गारंटीड इमरजेंसी क्रेडिट लाइन स्कीम शुरू की
- एनपीए खाताधारकों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ
विज्ञापन
एसबीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्टेट बैंक उद्यमियों और फुटकर विक्रेताओं को पांच करोड़ रुपये तक का प्री एप्रूव्ड लोन देगा। भारतीय अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए भारत सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से विभिन्न निवारक उपायों की घोषणा के अनुरूप भारतीय स्टेट बैंक ने उद्यमियों के लिए गारंटीड इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन (जीईसीएल) नामक एक विशेष ऋण योजना शुरू की है। एनपीए खाताधारकों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक के डीजीएम पीसी बरोड़ ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री मुद्रा योजना लाभार्थियों समेत सभी पात्र कारोबारी संस्थाएं, सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम (एमएसएमई) को ऋण के लिए मामूली औपचारिकताएं करनी होगी।
विज्ञापन
यह योजना चार वर्ष की है। पहले 12 माह केवल मूल राशि पर लागू ब्याज का भुगतान करना होगा। शेष 36 ईएमआई में ऋण राशि का भुगतान करना है। वर्तमान में प्रभावी ब्याज दर 7.80% प्रतिवर्ष है जो पूरे ऋण अवधि में 9.25% से अधिक नहीं होगा।
विज्ञापन