फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sawan 2023 Darshan of Mahakal happening in Dudheshwar Nath Dham Deoria

Sawan 2023: दुग्धेश्वरनाथ धाम में महाकाल के होते हैं दर्शन, यहां पाताल से निकला है शिवलिंग!

Sat, 29 Jul 2023 10:00 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी रुद्रपुर।
संवाद न्यूज़ एजेंसी रुद्रपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 29 Jul 2023 10:00 AM IST
सार

मंदिर के महंत रमाशंकर भारती ने कहा कि दुग्धेश्वरनाथ धाम पवित्र हंस तीर्थस्थल है। यहां निरंतर शिव का वास होता है। शिवरात्रि, श्रावण मास और पुरुषोत्तम मास में तो शिव भक्तों का रेला लगता है। बाकी दिनों में भी विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु दर्शन पूजन एवं अनुष्ठान करने के लिए आते रहते हैं।

विज्ञापन
Sawan 2023 Darshan of Mahakal happening in Dudheshwar Nath Dham Deoria
बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में पौराणिक महत्व के दुग्धेश्वरनाथ धाम मंदिर पर पुरुषोत्तम मास में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। यहां हजारों शिव भक्त पौराणिक महत्व के मंदिर में महाकाल के रूप में दुग्धेश्वर नाथ का दर्शन कर जलाभिषेक करते हैं।

विज्ञापन





 

Sawan 2023 Darshan of Mahakal happening in Dudheshwar Nath Dham Deoria
बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

दूसरी काशी के रूप में विख्यात रुद्रपुर नगर हंस तीर्थस्थल कहा जाता है। पद्म पुराण इस प्राचीन मंदिर का उल्लेख किया गया है। पुराण की व्याख्या के अनुसार सामान्य धरातल से 20 फुट नीचे स्थित शिवलिंग को उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग का स्वरूप माना जाता है। इसकी प्राचीनता पौराणिक काल की है। मंदिर में स्थित देवी देवताओं की प्रतिमाएं छठी शताब्दी ईसा पूर्व की बताई जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: भगवान बुद्ध के जीवन काल से जुड़ा है इस शिव मंदिर का इतिहास, यहां हर मुराद होती है पूरी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sawan 2023 Darshan of Mahakal happening in Dudheshwar Nath Dham Deoria
बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

पूर्वांचल की सबसे प्राचीन शिव मंदिर पर देश के कोने-कोने से वर्ष भर शिव भक्त दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। यहां बारहों मास जप-तप और अनुष्ठान चलता रहता है। देश में सोमनाथ के अतिरिक्त सामान्य धरातल से 20 फुट नीचे शिवलिंग रुद्रपुर के अलावा कहीं नहीं है। बताया जाता है कि यहां का शिवलिंग स्वयंभू है। इसकी गहराई का अब तक पता नहीं लगाया जा सका है।

इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में रावण ने की थी शिवलिंग की स्थापना, शिवपुराण में मिलता है उल्लेख
 

विज्ञापन

Sawan 2023 Darshan of Mahakal happening in Dudheshwar Nath Dham Deoria
बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

लोगों के अनुसार, भगवान शिव का शिवलिंग पाताल से निकला है। अष्टकोण में बने मंदिर की प्राचीनता का उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपनी यात्रा वृतांत की पुस्तक सियुकि में किया है। भारत यात्रा के दौरान आठवीं शताब्दी में चीनी यात्री ने रुद्रपुर में पड़ाव डाला था। वह मंदिर के पश्चिमी गेट पर ब्राम्ही लिपि में एक पट भी लगाएं हैं। शिलापट पर लिपि का शोधार्थी अनुसंधान करने आते है।


इसे भी पढ़ें: इस मंदिर में ब्रिटिश हुकूमत के अंग्रेज अफसर भी टेकते थे माथा, इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
 

Sawan 2023 Darshan of Mahakal happening in Dudheshwar Nath Dham Deoria
बाबा दुग्धेश्वर नाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
मंदिर के महंत रमाशंकर भारती ने कहा कि दुग्धेश्वरनाथ धाम पवित्र हंस तीर्थस्थल है। यहां निरंतर शिव का वास होता है। शिवरात्रि, श्रावण मास और पुरुषोत्तम मास में तो शिव भक्तों का रेला लगता है। बाकी दिनों में भी विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु दर्शन पूजन एवं अनुष्ठान करने के लिए आते रहते हैं। पुरुषोत्तम व सावन मास में दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के रहने के लिए विशेष इंतजाम किया गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed