फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   savan ban travel to kanwar

सावन में शिवालयों में नहीं चढ़ेगा जल, कांवड़ यात्रा पर भी रोक

Wed, 01 Jul 2020 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
savan ban travel to kanwar
सावन में शिवालयों में नहीं चढ़ेगा जल, कांवड़ यात्रा पर भी रोक
विज्ञापन

गोरखपुर। सावन माह में इस बार शिव भक्त बाबा धाम की यात्रा नहीं कर पाएंगे। शिवालयों में भी जल नहीं चढ़ा पाएंगे। कोरोना संक्रमण की वजह सेे कांवड़ यात्रा निकालने पर शासन की ओर से रोक लगा दी गई है। सावन के सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक रोकने को लेकर भी पुलिस आम सहमति बनाने में जुटी है। इसके लिए पुलिस लगातार बैठक कर रही है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जागरूकता कैंप भी लगाया जाएगा। इस संबंध में शासन की ओर से जारी गाइडलाइंस का पालन कराया जाएगा।
सावन की शुरुआत छह जुलाई से हो रही है। पहले ही दिन सोमवार है। आम दिनों में सावन के प्रत्येक सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटती है। इसके अलावा शहर और आसपास से हजारों की तादाद में शिव भक्त जल चढ़ाने बाबा धाम जाते हैं। उनकी यात्रा की एक हफ्ते पहले से तैयारी शुरू हो जाती है, लेकिन सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार कांवड़ यात्रा को न निकालने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

एनाउंस और बैठक कर पुलिस लोगों से कर रही है अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए श्रद्धालु मंदिर की बजाए अपने घर में जलाभिषेक करें। अगर, मंदिर में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे तो सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पाएगा। पुलिस कांवड़ यात्रा निकालने वालों से भी घरों में रहकर पूजा करने की अपील कर रही है। साथ ही कांवड़ कमेटी और मंदिर समितियों के साथ बैठक करके शासन की गाइडलाइंस से अवगत करा रही है। कमेटियों की मदद से मोहल्लों में पुलिस एनाउंसमेंट करा रही है। इसके अलावा पुलिस बैठक करके जनता और धर्मगुरुओं की सहमति और सहयोग की अपील भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां होती है, ज्यादा भीड़
महादेव झारखंडी शिव मंदिर, राजघाट मान सरोवर शिव मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर, कूड़ाघाट रामलीला मैदान, गोरखनाथ मान सरोवर शिव मंदिर, गोरखनाथ मोटे शिव मंदिर, पिपराइच भरोहिया शिव मंदिर सहित करीब पचास शिवालय हैं, जहां सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होती है।

कांवड़ यात्रा निकालने पर रोक है। मंदिर में पूजापाठ के संबंध में गाइडलाइन जारी की गई है। सावन माह को देखते हुए कांवड़ समितियों और मंदिर पूजा समितियों से सहयोग की अपील की जा रही है। इसको लेकर सभी की जिम्मेदारी तय की गई है। जनता के भी बीच जाकर पुलिस लोगों को जागरूक कर रही है। - डॉ. सुनील गुप्ता, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed