फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Satyagraha on Gandhi Jayanti Prof Kamlesh suspended from DDU

गोरखपुर विश्वविद्यालय: गांधी जयंती पर सत्याग्रह करने वाले प्रो. कमलेश निलंबित, जानिए पूरा मामला

Tue, 04 Oct 2022 03:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 04 Oct 2022 03:19 PM IST
सार

बिना नोटिस सत्याग्रह करने की जांच वाणिज्य विभाग के प्रो. अजेय गुप्त व रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने की है। आरोप है कि धरना-प्रदर्शन से पठन-पाठन का काम बाधित होता है। विश्वविद्यालय की छवि खराब होती है। इसे लेकर प्रो. कमलेश गुप्त को कारण बताओ नोटिस भी दी गई है।

विज्ञापन
Satyagraha on Gandhi Jayanti Prof Kamlesh suspended from DDU
प्रोफेसर कमलेश गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गांधी जयंती पर दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में सत्याग्रह करने वाले हिंदी विभाग के प्रो. कमलेश कुमार गुप्त के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई की है। उन्हें बिना नोटिस धरना-प्रदर्शन करने व विश्वविद्यालय की छवि खराब करने के आरोप में जांच समिति की संस्तुति पर निलंबित किया गया।

विज्ञापन


प्रो. गुप्त को इसके पहले भी निलंबित किया गया था, लेकिन बहाल कर दिया गया था। वे लगातार कुलपति प्रो. राजेश सिंह के कार्यकाल के समय हुए कार्यों, आयव्यय की जांच की मांग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बिना नोटिस सत्याग्रह करने की जांच वाणिज्य विभाग के प्रो. अजेय गुप्त व रसायन विज्ञान विभाग के प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने की है।
विज्ञापन


आरोप है कि धरना-प्रदर्शन से पठन-पाठन का काम बाधित होता है। विश्वविद्यालय की छवि खराब होती है। इसे लेकर प्रो. कमलेश गुप्त को कारण बताओ नोटिस भी दी गई है। जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो जांच समिति गठित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed