फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu River rises 1.15 meters above danger mark; 23 villages affected by floods.

Gorakhpur News: सरयू नदी पहुंची खतरे के निशान से 1.15 मीटर ऊपर, 23 गांव बाढ़ से प्रभावित

Fri, 11 Sep 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Saryu River rises 1.15 meters above danger mark; 23 villages affected by floods.
खजनी तहसील के गावों के बारे में आपदा विभाग को नहीं है जानकारी
विज्ञापन

गोरखपुर। सरयू का जलस्तर लगातार बढ़ने से नदी बरहज में खतरे के निशान से 1.15 मीटर ऊपर पहुंच गई है। जबकि अयोध्या में इसका जलस्तर खतरे के निशान से 36 सेमी ऊपर है। इसकी वजह से गोला तहसील के 23 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। जलस्तर बढ़ने पर खजनी तहसील के भी कुछ गांव पानी से घिरे हैं, लेकिन आपदा विभाग को इसकी जानकारी नहीं है। गोला तहसील में लंच पैकेट व राशन किट वितरित किया जा रहा है।

केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सरयू नदी अयोध्या से लेकर बरहज तक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इसकी वजह से गोला तहसील के 23 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन की तरफ से इन गांवों में हर रोज 1800 लंच पैकेट कम्युनिटी किचन में तैयार कराकर बांटा जा रहा है। बृहस्पतिवार को 195 राशन किट बांटा गया है। इन गांवों में आवागमन के लिए 22 नावों को लगाया गया है। प्रशासन की नजर लगातार इन गांवों पर लगी है। पशुओं के लिए कई जगहों पर भूसा का भी वितरण कराया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed