फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Saryu Rapti swelled due to rains of Nepal water level of rivers started rising

Gorakhpur Flood: नेपाल की बारिश से उफनाईं सरयू-राप्ती, बढ़ने लगा नदियों का जलस्तर

Thu, 24 Aug 2023 04:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Aug 2023 04:47 PM IST
सार

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नदियों में जलस्तर में पांच से छह सेमी का बढ़ाव हुआ है। लेकिन अभी सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। मौसम को देखते हुए नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Saryu Rapti swelled due to rains of Nepal water level of rivers started rising
बारिश के बाद राप्ती नदी का बढ़ा जलस्तर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौसम में आए बदलाव का असर नदियों पर नजर आने लगा है। नेपाल में हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। आठ घंटे के भीतर सरयू नदी में छह सेंटीमीटर और राप्ती में पांच सेंटीमीटर का बढ़ाव बुधवार की शाम दर्ज किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


नेपाल में बारिश का असर राप्ती, रोहिन, सरयू समेत अन्य सहायक नदियों पर पड़ता है। मंगलवार को नदियों के कैचमेंट एरिया (ऐसे क्षेत्र जहां से पानी नदी में आता है) बारिश हुई। इसका असर बुधवार को नदियों पर नजर आया। बुधवार को राजघाट के बर्डघाट में राप्ती नदी का जलस्तर सुबह आठ बजे 72.380 मीटर था, जबकि शाम यहां पर जलस्तर 72.430 दर्ज किया गया। राप्ती में कुल पांच सेमी की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हाईवे किनारे के कौड़ियों में भी न बिकने वाले गड्ढे अब उगल रहे सोना, इस वजह से बढ़ गए दाम
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से अयोध्या पुल पर सरयू नदी का पानी सुबह 92.300 से बढ़कर शाम चार बजे 92.360 पहुंच गया। इसका पानी छह सेमी बढ़ा। रोहिन नदी का पानी त्रिमुहानी घाट पर 78.930 मीटर दर्ज किया गया। जानकारों का कहना है कि यहां पर पानी घटाव पर है, लेकिन नेपाल में बारिश होने से जलस्तर प्रभावित होगा।

सिंचाई विभाग अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने कहा कि नदियों में जलस्तर में पांच से छह सेमी का बढ़ाव हुआ है। लेकिन अभी सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं। मौसम को देखते हुए नदियों के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed