फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sarafa Mandal custodian's car attacked, daughter injured

Gorakhpur News: सराफा मंडल संरक्षक की गाड़ी पर हमला, बेटी घायल

Wed, 03 May 2023 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sarafa Mandal custodian's car attacked, daughter injured
गोरखपुर। सराफा मंडल संरक्षक पंकज गोयल की कार पर कुछ मनबढ़ों ने मंगलवार देर रात हमला कर दिया। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पंकज परिवार के साथ घर लौट रहे थे। हमले के दौरान कार में मौजूद पंकज गोयल की बेटी घायल हो गई। पंकज ने कोतवाली थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर में पंकज गोयल ने पुलिस को बताया कि एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंगलवार रात करीब 12 बजे वह जुबिली स्थिति कोतवाली रोड स्थित एक मैरेज हाउस के सामने से होकर घर की तरफ आ रहे थे। बक्शीपुर स्थित एक गेस्ट के सामने कई गाड़ियां खड़ी थीं। सड़क पर जाम लगा था। गाड़ी नहीं निकल पाने पर बेटे ने गेस्ट हाउस के अंदर जाकर गाड़ी हटाने की बात कही। कुछ लोग गाड़ी में बैठे थे, उनसे भी रास्ता देने के लिए कहा गया। इसी बात पर गाड़ी के अंदर बैठे और गेस्ट हाउस से लोग आ गए। नशे में धुत मनबढ़ों ने गाड़ी घेर ली और गाली देने लगे और विरोध करने पर गाड़ी पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी के पीछे का शीशा टूट गया और अंदर बैठी बेटी के सिर पर पत्थर लग गया। पुलिस को जानकारी देने के बाद उनके सहयोग से वापस लौट सका।
विज्ञापन


शिकायत के बाद पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची और विनोद यादव नाम के व्यक्ति को अपने साथ थाने ले आई।

कोट

सराफा मंडल के संरक्षक पवन गोयल परिवार के साथ किसी कार्यक्रम से आ रहे थे। सड़क पर गाड़ियों की वजह से जाम लगा था। गाड़ियां हटाने की बात पर विवाद बढ़ गया और कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी पर पीछे हमला कर दिया। तहरीर के आधार कर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


: अंजुल चतुर्वेदी, थानाध्यक्ष, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed