{"_id":"6197f0e28e6b394d33252138","slug":"sansad-khel-spardha-yac-reached-in-final-gorakhpur-news-gkp4169435101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल स्पर्धा : वाईएसी फाइनल में, सांसद एकादश ने मीडिया एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल स्पर्धा : वाईएसी फाइनल में, सांसद एकादश ने मीडिया एकादश को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद खेल स्पर्धा : वाईएसी फाइनल में, सांसद एकादश ने मीडिया एकादश को हराया
महराजगंज। जिला स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा के तहत स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में वाईएसी क्रिकेट क्लब ने मिठौरा क्रिकेट क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। मैत्रीपूर्ण मुकाबले में सांसद एकादश की टीम ने मीडिया एकादश को सात विकेट से हरा कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
वाईएसी की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित आठ ओवर में पांच विकेट खोकर 72 रन बनाए। वाईएसी की तरफ से शुभम सिंह व सुदामा ने 21-21 रन बनाए। मिठौरा की तरफ से इमामुद्दीन ने दो तथा प्रियांशु ने एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी मिठौरा क्रिकेट क्लब की टीम के शहाबुद्दीन व शाहिद के सात-सात रनों की बदौलत 39 रन ही बना सकी। वाईएसी की तरफ से अशहद ने दो तथा सचिन व किशन ने एक-एक विकेट लिया। दूसरे मैत्रीपूर्ण मुकाबले में सांसद एकादश की टीम ने मीडिया एकादश को सात विकेट से हराया। मीडिया एकादश के कप्तान अमित त्रिपाठी ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जेबी सिंह व अमृत पांडेय के 16-16 रनों की बदौलत मीडिया की टीम ने 10 ओवर में 57 रन बनाया। सांसद एकादश की तरफ से विंध्यवासिनी, अभिषेक व राकेश ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में सांसद एकादश की टीम ने धर्मेंद्र सोनकर के 26 व राकेश सिंह के 16 रनों की बदौलत आठ गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। मीडिया की तरफ से बृजेश व अमृत ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में खेल का अहम स्थान है। खिलाड़ी खेल को मनोरंजन के साथ-साथ कॅरियर के रूप में भी देखें। विशिष्ट अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ने खिलाड़ियों के हितों को लेकर बेहतर कदम उठाया है। अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि आयोजन से जिले के खिलाड़ियों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। इस दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, जयमंगल कन्नौजिया, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, राजीव द्विवेदी, कुलदीप मणि त्रिपाठी, सद्दाम हुसैन, अतुल मणि त्रिपाठी, रितेश सिंह, आदर्श चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।