{"_id":"6670c732bc2681c07a032944","slug":"sangh-chief-left-from-gorakshanagari-after-five-days-stay-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-592392-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पांच दिन प्रवास के बाद गोरक्षनगरी से रवाना हुए संघ प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पांच दिन प्रवास के बाद गोरक्षनगरी से रवाना हुए संघ प्रमुख
विज्ञापन
मानीराम, चिउटहां स्थित एसवीएम स्कूल से सुबह सवा आठ बजे निकले, एयरपोर्ट से नई दिल्ली हुए रवाना
ध्वज प्रणाम कर अभ्यास वर्ग में आए स्वयंसेवकों से ली विदाई
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत गोरक्षनगरी में पांच दिन के प्रवास के बाद सोमवार की सुबह नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मानीराम, चिउटहां में आरएसएस के पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग में हिस्सा लेने आए संघ प्रमुख ने वर्ग के प्रशिक्षुओं के साथ ध्वज प्रणाम कर संघ प्रार्थना की और वरिष्ठ प्रांत प्रचारकों के साथ कुछ देर मंत्रणा के बाद उनसे विदाई ली।
संघ प्रमुख मोहन भागवत पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग में हिस्सा लेने के लिए पांच दिवसीय प्रवास पर 12 जून की शाम गोरखपुर आए थे। इस दौरान पहले चार दिनों तक प्रशिक्षुओं के लिए बौद्धिक सत्र हुआ, जिसमें संघ प्रमुख ने समाज, राष्ट्र और कुटुंब के प्रति संघ की विचारधारा पर विस्तार से चर्चा की। स्वयंसेवकों से सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने संघ की स्थापना के शताब्दी वर्ष 2025 तक संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक करने का लक्ष्य भी दिया। प्रवास के अंतिम दिन रविवार को उन्होंने अभ्यास वर्ग में शामिल काशी, अवध, कानपुर और गोरक्ष प्रांत के स्वयंसेवकों से संवाद किया और उनके सवालों का जवाब देकर जिज्ञासा शांत की। संघ का अभ्यास वर्ग 23 जून तक चलेगा।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह संघ प्रमुख मोहन भागवत शिविर स्थल से सुबह सवा आठ बजे रवाना हुए और सीधे एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से नई दिल्ली की फ्लाइट से रवाना हो गए। एयरपोर्ट तक उन्हें छोड़ने के लिए आरएसएस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।