फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sampling will be increased for corona test in community in Gorakhpur

कम्युनिटी में जांच के लिए बढ़ाई जाएगी सैंपलिंग, हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन से होगी पूल टेस्टिंग

Wed, 17 Jun 2020 06:11 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Jun 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Sampling will be increased for corona test in community in Gorakhpur
Corona - फोटो : PTI
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए विभाग ने जांच में तेजी लाने का फैसला लिया है। कम्युनिटी में संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना जांच के लिए नमूनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके लिए 19 से नए सिरे से पूल टेस्टिंग के जरिए नमूने लिए जाएंगे। पहली प्राथमिक हॉटस्पॉट क्षेत्र और कंटेनमेंट जोन रहेंगे। साथ ही बाहर से आए प्रवासियों की भी जांच होगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक होम क्वारंटीन में रहने वाले प्रवासियों में ज्यादातर अलक्षणिक मरीज मिल रहे हैं। इनमें कई ऐसे भी है, जो 21 दिन का होम क्वारंटीन पूरा करने के बाद भी कोरोना के शिकार हो जा रहे हैं। ऐसे लोग लक्षणिक मरीजों से ज्यादा खतरनाक है।
विज्ञापन


ऐसे में विभाग ने तय किया है कि बाहर से आने वाले लोगों को जांच अधिक से अधिक होगी। ऐसे लोगों के नमूने पूल टेस्टिंग के जरिए लिए जाएंगे। ऐसे में समय का बचत होगा साथ ही एक बार में कई मरीजों की पहचान भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से 18 तक पूल टेस्टिंग के नमूनों पर रोक लगाई गई थी। 19 से नए सिरे से पूल टेस्टिंग के जरिए नमूने लिए जाएंगे। पहली प्राथमिकता हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में आने वाले प्रवासी होंगे। इसके बाद अन्य बाहर से आए हुए लोगों के नमूने लिए जाएंगे। जांच की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इससे सही समय पर संक्रमण का पता भी चल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed