{"_id":"69c44cfd404c16e60c09c421","slug":"samples-were-sent-to-the-lab-after-irregularities-were-found-in-buckwheat-flour-and-odor-in-raisins-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1269749-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्तीनगर में कुट्टू आटा और किशमिश के लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्तीनगर में कुट्टू आटा और किशमिश के लिए गए नमूने
Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 26 Mar 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नवरात्र के दौरान व्रत में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को राप्तीनगर क्षेत्र में टीम ने कुट्टू आटा और किशमिश के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। नवरात्र के दौरान बाजार में बिक रही व्रत सामग्री की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार तीसरे दिन भी सक्रिय रही।
बुधवार को विभागीय टीम ने राप्तीनगर क्षेत्र स्थित सेंट्रल प्लाजा में शिवनाथ गुप्ता के प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र ने कुट्टू आटे का नमूना लिया, जबकि खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष ने किशमिश का नमूना संग्रहित किया। कुट्टू आटे में कुछ अशुद्धि जैसी स्थिति दिखाई दी, जबकि किशमिश से हल्की गंध महसूस होने पर संदेह के आधार पर नमूने लिए गए।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों नमूनों को राजकीय खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत संबंधित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की जाएगी। विभाग को लगातार सूचना मिल रही है कि नवरात्र में उपयोग होने वाली खाद्य सामग्री में मिलावट और खराब वस्तुएं बेची जा रही हैं, जिस पर सख्ती से निगरानी रखी जा रही है।