फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sale of Gangajal done from post offices at Gorakhpur

आस्था: डाकघरों से खूब हो रही गंगाजल की बिक्री, जानिए किन स्थानों का गंगाजल अधिक पसंद

Thu, 18 Nov 2021 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 18 Nov 2021 01:37 PM IST
सार

प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हिंदू धर्म में प्रत्येक अनुष्ठान में गंगाजल का होना अनिवार्य माना गया है। लोग अपने घर में गंगाजल रखते भी हैं इसलिए गंगाजल खरीदकर ले जाते हैं।

विज्ञापन
Sale of Gangajal done from post offices at Gorakhpur
गंगाजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में गंगाजल की मांग बढ़ती जा रही है। पिछले तीन वर्षों में हरिद्वार, ऋषिकेश और गंगोत्री के गंगाजल की सात हजार से अधिक बोतलें बिक चुकी हैं। सर्वाधिक मांग ऋषिकेश के गंगाजल की है। तीन वर्षों में सिर्फ मुख्य डाकघर को ही दो लाख 10 हजार रुपये की आमदनी गंगाजल बेचकर हुई है। जिले के सभी डाकघरों को मिला दिया जाए तो करीब 10 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में मुख्य डाकघर से गंगाजल की 7128 बोतलें बिकी हैं। शहर के लोग ऋषिकेश, गंगोत्री और हरिद्वार के गंगाजल की मांग अधिक करते हैं। हालांकि, बनारस और प्रयागराज में भी गंगाजल मिलता है, लेकिन डाकघर में इन जगहों से गंगाजल नहीं मंगवाया जाता है। प्रवर डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि हिंदू धर्म में प्रत्येक अनुष्ठान में गंगाजल का होना अनिवार्य माना गया है। लोग अपने घर में गंगाजल रखते भी हैं इसलिए गंगाजल खरीदकर ले जाते हैं।
विज्ञापन

 
धार्मिक कार्यों के लिए गंगाजल अनिवार्य
ज्योतिषाचार्य घनश्याम पांडेय ने बताया कि धार्मिक कार्यों के लिए गंगाजल अनिवार्य है। जन्म से लेकर मृत्यु तक गंगाजल की आवश्यकता रहती है। गंगा मां को पापों का नाश करने वाली भी कहा गया है। इसके अलावा गंगाजल का वैज्ञानिक महत्व भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
डाकघर से बिक्री का आंकड़ा
2019-20 में-              2241 बोतल          63752 रुपये
2020-21 में               3132 बोतल          93960 रुपये
2021-22 (अभी तक)   1755 बोतल          52650 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed