फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Salary released from Municipal Corporation in name of plumber of Mumbai

Gorakhpur: मुंबई के प्लंबर के नाम से नगर निगम से जारी हो रहा था वेतन, ऐसे मामला आया समाने

Sat, 16 Jul 2022 09:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Jul 2022 09:44 AM IST
सार

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने कहा है कि जोन के अधिष्ठान लिपिकों द्वारा सुपरवाइजर के अलावा अन्य कर्मचारी को भी मस्टर रोल दे दिया जा रहा है। इससे फर्जी तरीके से कर्मचारियों का वेतन जारी होने की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन
Salary released from Municipal Corporation in name of plumber of Mumbai
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला मुंबई में प्लंबर का काम कर रहे व्यक्ति के नाम से कई महीने से वेतन निकासी का प्रकाश में आया है। इस मामले में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने मेट दीपू को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


नगर निगम में कयामुद्दीन पुत्र खालिक को सफाई कर्मी बताकर कई महीने से फर्जी तरीके से वेतन निकाला जा रहा था। कयामुद्दीन की माता नरगिस बानों द्वारा लिखित पत्र देकर बताया गया कि उनका पुत्र कयामुद्दीन पिछले छह माह से मुंबई में पलंबर का कार्य कर रहा है। वह नगर निगम में कार्य नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


इस संबंध में बैंक में जांच कराने पर पता चला कि सीएलसी पर कार्यरत मेट दीपू द्वारा कयामुद्दीन के पासबुक में अपना नंबर दर्ज कराया गया है और फर्जी तरीके से उसके द्वारा कयामुद्दीन के वेतन का भुगतान लिया जा रहा है। नगर आयुक्त ने बताया कि मेट दीपू को बर्खास्त कर वेतन की रिकवरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

अब सुपरवाइजर को ही जारी होगा मस्टर रोल

फर्जी तरीके से सफाई कर्मचारी के नाम पर वेतन निकालने के मामले में नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने व्यवस्था में सुधार को लेकर निर्देश दिया है।
 नगर आयुक्त ने कहा है कि जोन के अधिष्ठान लिपिकों द्वारा सुपरवाइजर के अलावा अन्य कर्मचारी को भी मस्टर रोल दे दिया जा रहा है। इससे फर्जी तरीके से कर्मचारियों का वेतन जारी होने की आशंका बनी रहती है।

अब अधिष्ठान लिपिक केवल सुपरवाइजर को ही मास्टर रोल जारी करेगें। मेठ या किसी सफाई कर्मचारी को किसी भी हाल में मस्टर रोल नही देगें। इसके साथ ही जोन के अधिष्ठान लिपिक महीने की 20-23 तारीख तक सुपरवाईजर से पिछले माह का मस्टर रोल लेने के बाद ही अगले माह का मस्टर रोल देगें। कोई भी मस्टर रोल सीधे सीएलसी कार्यालय में वेतन भुगतान के लिए नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed