{"_id":"6528d9dfd0de7756db0bcfdb","slug":"saharsa-ambala-cantt-saharsa-weekly-express-will-run-from-november-24-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Railway News: 24 नवंबर से चलेगी सहरसा-अंबाला कैंट-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस, छपरा-नौतनवा का संचालन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: 24 नवंबर से चलेगी सहरसा-अंबाला कैंट-सहरसा साप्ताहिक एक्सप्रेस, छपरा-नौतनवा का संचालन बहाल
Fri, 13 Oct 2023 11:17 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 13 Oct 2023 11:17 AM IST
सार
ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से शात 7.10 बजे प्रस्थान कर भोर में 04.17 बजे, गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतापुर, मुरादाबाद के रास्ते रात में 11.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी यात्रा में रविवार को अंबाला कैंट से रात में 03:40 बजे प्रस्थान कर रात में 9 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
भारतीय रेल
- फोटो : Shutterstock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल प्रशासन ने त्योहार में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया है। जिसमें 05577/05578 सहरसा-अंबाला कैंट-सहरसा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 24 नवंबर से 08 दिसंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से तथा 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक प्रत्येक रविवार को अंबाला कैंट से तीन फेरों के लिए चलाई जाएगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को सहरसा से शात 7.10 बजे प्रस्थान कर भोर में 04.17 बजे, गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन सीतापुर, मुरादाबाद के रास्ते रात में 11.15 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी यात्रा में रविवार को अंबाला कैंट से रात में 03:40 बजे प्रस्थान कर रात में 9 बजे गोरखपुर जंक्शन पहुंचेगी। बगहा, नरकटियागंज, रक्सौल, दरभंगा होते हुए दूसरे दिन सुबह 9:45 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 तथा शयनयान श्रेणी के 10 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में प्रॉपर्टी डीलिंग ऑफिस की आड़ में चल रहा था हुक्का बार, दो गिरफ्तार
छपरा-नौतनवां एक्सप्रेस का संचालन बहाल
रेल प्रशासन ने यात्री सुविधाओं के विकास के लिए छपरा यार्ड में ब्लॉक लिए जाने के कारण निरस्त की गई गाड़ियों का संचालन बहाल कर दिया गया है।
बहाल की गई गाड़ियां
बुढ़वल के पास इंटरलाकिंग के चलते कई ट्रेन होंगी निरस्त
निरस्तीकरण
बहाल की गई गाड़ियां
- छपरा से 14 अक्तूबर से चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस का संचलन पूर्ववत किया जाएगा। यह गाड़ी छपरा के स्थान पर एकमा से चलाई जाएगी तथा छपरा-एकमा के मध्य निरस्त रहेगी।
- नौतनवा से 14 अक्तूबर से चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस का संचलन पूर्ववत छपरा तक किया जाएगा।
बुढ़वल के पास इंटरलाकिंग के चलते कई ट्रेन होंगी निरस्त
- बुढ़वल-सीतापुर खंड के बुढ़वल-सुन्धियामऊ स्टेशनों के पैच दोहरीकरण कार्य के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
निरस्तीकरण
- दरभंगा से 14 अक्तूबर को चलने वाली 05537 दरभंगा-दौराई विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
- दौराई से 15 अक्तूबर को चलने वाली 05538 दौराई-दरभंगा विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।