फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Rumors of 12 people getting corona positive in gorakhpur

अफवाह से मचा हड़कंप: 12 लोगों के पॉजिटिव मिलने की अफवाह से मची अफरा-तफरी

Fri, 19 Mar 2021 01:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 19 Mar 2021 01:51 PM IST
सार

  • दोबारा जांच में केवल छह लोगों में मिला संक्रमण
  • कोई मुंबई से नहीं आया था

 

विज्ञापन
Rumors of 12 people getting corona positive in gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज से आई एक गलत सूचना से बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। कॉलेज से दोपहर में 12 लोगों के पॉजिटिव होने की सूचना दी गई। इसमें नौ को गोरखपुर व तीन को अन्य जिलों का बताया गया।
विज्ञापन


अचानक केस बढ़ने से लोगों ने अंदाज लगा लिया ये लोग मुंबई से आए होंगे। हालांकि बाद में पता चला कि सैंपलिंग में तकनीकी दिक्कत होने के चलते गलत रिपोर्ट आ गई थी। दोबारा जांच करने पर केवल छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इनकी कोई ट्रेवेल हिस्ट्री नहीं मिली है।
विज्ञापन


माइक्रोबॉयोलाजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी दिक्कत की वजह से गलत रिपोर्ट आ गई थी। दोबारा जांच करने पर सिर्फ छह लोग ही पॉजिटिव मिले हैं। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय के मुताबिक कोरोना के नए स्ट्रेन का एक भी केस अभी तक जिले में नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed