{"_id":"6aea50478ffa3433bc0838e9","slug":"rs-155-lakh-withdrawn-from-retired-sub-inspector-account-investigation-begins-two-months-after-complaint-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1507471-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा के खाते से निकाले 1.55 लाख, शिकायत के दो महीने बाद शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: रिटायर्ड दरोगा के खाते से निकाले 1.55 लाख, शिकायत के दो महीने बाद शुरू हुई जांच
Wed, 04 Nov 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। साइबर ठगों ने कैंट थाना क्षेत्र के दिव्य नगर कॉलोनी निवासी यूपी पुलिस के रिटायर्ड दरोगा राम निरंजन के बैंक खाते से 1,55, 499 लाख रुपये उड़ा दिए। जालसाजों ने दो दिनों में यूपीआई के जरिए खाते से रकम निकाल ली। पीड़ित ने मामले के तीन दिन बाद ही कैंट थाने में शिकायत दी थी, लेकिन दो महीने तक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने दोबारा तहरीर दी। मंगलवार को पुलिस ने अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सेवानिवृत्त दरोगा राम निरंजन का बचत खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की 26वीं वाहिनी पीएसी स्थित गोरखपुर शाखा में है। उन्होंने बताया कि 27 अगस्त 2026 को उनके खाते से यूपीआई के माध्यम से 99,999 रुपये निकाल लिए गए। अगले दिन 28 अगस्त को 55,500 रुपये की दूसरी निकासी कर ली गई। इस तरह साइबर अपराधियों ने दो दिनों में कुल 1,55,499 रुपये की धोखाधड़ी की।
पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 31 अगस्त 2026 को ही कैंट थाने में लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद उन्हें शिकायत पर हुई कार्रवाई और जांच की प्रगति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद 22 अक्तूबर 2026 को उन्होंने दोबारा थाना प्रभारी निरीक्षक कैंट को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें एफआईआर दर्ज कर संबंधित यूपीआई लेनदेन और जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उनकी जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि मामले की जांच इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है। यूपीआई रेफरेंस नंबरों के आधार पर दोनों ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। जिन बैंक खातों में रकम भेजी गई है, उनका विवरण संबंधित बैंकों से मांगा गया है।