फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   RPI National President Ramdas Athawale sought 10 to 12 seats from BJP in UP elections

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: गोरखपुर में बोले रामदास अठावले, 'भाजपा के साथ बसपा को रोकेगी आरपीआई'

Wed, 15 Sep 2021 06:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 15 Sep 2021 06:41 PM IST
सार

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने उत्तर प्रदेश चुनाव में भाजपा से मांगी 10 से 12 सीटें, बोले, सपा विधानसभा चुनाव में बमुश्किल 40 सीटें जीत पाएगी।

विज्ञापन
RPI National President Ramdas Athawale sought 10 to 12 seats from BJP in UP elections
रामदास अठावले। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा के साथ मिलकर बसपा को जीतने से रोक सकती है। इसके लिए पार्टी 26 सितंबर से सहारनपुर जिले से बहुजन कल्याण यात्रा शुरू करने जा रही है। प्रदेश के सभी जिलों में घूमने के बाद यात्रा का समापन 18 दिसंबर में लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर पार्क में होगा। यह बात केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री, आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले ने पत्रकार वार्ता में बताई।

विज्ञापन


सर्किट हाउस स्थित सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले ने बताया कि वह दो माह पहले उत्तर प्रदेश आए थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहतर विकास और कल्याण कार्य किए हैं। आरपीआई एनडीए का घटक दल है। इस नाते पार्टी प्रदेश में भाजपा के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। सितंबर से दिसंबर तक चलने वाली बहुजन कल्याण यात्रा की सफलता के आधार पर प्रदेश के दलित-मुस्लिम बहुल आबादी वाले जिलों में दस से बारह सीटें आरपीआई के लिए मांगी जाएंगी।
विज्ञापन


सपा बमुश्किल जीत पाएगी 40 सीट
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निशाना साधते हुए कहा कि वह विधानसभा चुनाव में सपा के चार सौ सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने अंतिम शून्य गलती से बढ़ा दिया है। आने वाले चुनाव में सपा मुश्किल से 40 सीटें ही निकाल पाएगी। कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के सवाल पर उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश में 80 फीसदी किसान प्रदेश सरकार और भाजपा के साथ हैं। आम आदमी पार्टी और एआईएमआईएम के गठबंधन के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक पार्टियां गठबंधन कर सकती हैं इसमें कुछ गलत नहीं है लेकिन प्रदेश में जीत एनडीए भाजपा की ही होगी। पत्रकार वार्ता में उनके साथ आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम-सीएम की तारीफ की, लेकिन जातिगत जनगणना का किया समर्थन

पत्रकार वार्ता में आरपीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खूब तारीफ की लेकिन एनडीए घटकदल होने के नाते जातिगत जनगणना का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से ब्राह्मण, ठाकुर, ओबीसी और अनुसूचित जाति सबकी समाज में भागेदारी का पता चल जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, स्वरोजगार के लिए ऋण योजना आदि के जरिए देश के करोड़ों परिवार का कल्याण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में गुंडों को खत्म किया। एक डैशिंग मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कोरोना पर काबू पाया, मुफ्त अनाज का लाभ लाखों परिवारों को दिया। दवा, अस्पताल और बेहतर इलाज सुविधाएं उपलब्ध कराईं।

मुस्लिम समाज का आभार जताया
रामदास अठावले ने कहा कि मुस्लिम समाज को भाजपा और आरपीआई के साथ जुड़ना चाहिए। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मुस्लिम समाज ने जिस तरह शांतिपूर्वक माना इसके लिए मुस्लिम समाज का आभार प्रकट करता हूं। कोर्ट ने मस्जिद के लिए जो जमीन दिए जाने का आदेश दिया उसे भी सरकार को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। कहा कि देश में सभी धर्म और जातियों को अपनी परंपराएं मानने और अपने ढंग से जीवनयापन करने का अधिकार है, सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed