Corona in Gorakhpur: खड़गपुर में आरपीएफ का सिपाही संक्रमित, नौसड़ में परिवार क्वारंटीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौसड़ निवासी एक व्यक्ति आरपीएफ में बतौर सिपाही खड़गपुर में तैनात हैं। 24 अप्रैल को उनके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस की मदद से पूरे परिवार को क्वारंटीन करा दिया है। साथ ही सभी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार सिपाही 26 मार्च को गोरखपुर आए थे। 12 अप्रैल को यहां से खड़गपुर चले गए। इस बीच रास्ते में करीब छह घंटे की यात्रा उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ की थी, जो कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद सिपाही की जांच कराई गई तो 24 अप्रैल की शाम रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
आरपीएफ ने सिपाही से पूरे प्रकरण की जानकारी लेते हुए इसकी सूचना गोरखपुर प्रशासन को दी। सूचना मिलने के बाद सिपाही के परिवार के आठ लोगों को टीबी अस्पताल में क्वारंटीन करा दिया गया है।
22 लोगों को होम किया होम क्वारंटीन
सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि घर से काम पर लौटने के दौरान वह अपने दोस्त के संपर्क में आए थे। इसके बाद वह कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के आठ में से सात लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि एक व्यक्ति की रिपोर्ट आना बाकी है।
मगहर में एक साथ 19 कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जनपद के सीमावर्ती गांव कसरवल में चौकसी बढ़ा दी गई है। रविवार को तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा तथा थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने कसरवल के 22 लोगों को होम क्वारंटीन करने को कहा है।
इन लोगों का पिछले एक माह के दौरान मगहर आना जाना था। प्रशासन द्वारा सभी की सूची जारी करते हुए इन्हें घर पर ही रहने को कहा गया है। प्रशासन ने हाइवे से कसरवल गांव में जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग कर दिया है।