{"_id":"6a5158590306d928e708a249","slug":"rpf-officer-accused-of-misconduct-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1381139-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आरपीएफ अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आरपीएफ अधिकारी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ के एक उपनिरीक्षक (एसआई) पर पार्टी के प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए रेलवे मुख्य सुरक्षा आयुक्त को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन मुख्य सुरक्षा आयुक्त की अनुपस्थिति में स्टाफ अफसर केके मिश्रा को सौंपा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि गोरखपुर जंक्शन के समीप स्थित एक पुराने मजार पर दिलीप कुमार निषाद पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए जा रहे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एसआई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। कांग्रेस ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारी को निलंबित करने तथा उसके स्थान पर व्यवहार कुशल अधिकारी की तैनाती की मांग की है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश सचिव दिलीप कुमार निषाद, पूर्व महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरी, आरटीआई विभाग के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद चतुर्वेदी, प्रदेश सचिव राजकुमार यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ध्रुवचंद्र पासवान, पिछड़ा वर्ग विभाग के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद, पीसीसी सदस्य राजेंद्र यादव और जितेंद्र विश्वकर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।