{"_id":"6460e578566b2946160a11e6","slug":"rpf-constable-grabbed-eight-lakh-rupees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-166708-2023-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर आरपीएफ सिपाही ने आठ लाख रुपये हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नौकरी दिलाने के नाम पर आरपीएफ सिपाही ने आठ लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन
- आरोपी ने युवक के पिता से साल 2017 में ली थी रकम, केस दर्ज
- एसपी सिटी के आदेश पर हुई कार्रवाई, खोराबार पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार इलाके के एक युवक को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर आरपीएफ सिपाही उमरेंद्र ने आठ लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि 2017 में रुपये लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगी और अब रकम वापस मांगने पर धमकी दी जा रही है। खोराबार पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, खोराबार इलाके के रहने वाले राजू के पिता अमरजीत की मोहद्दीपुर चारफाटक मियां साहेब गली निवासी आरपीएफ सिपाही उमरेंद्र राव से पुरानी जान-पहचान थी।
उमरेंद्र ने राजू को नौकरी दिलवाने के नाम पर वर्ष 2017 में अमरजीत से आठ लाख रुपये लिए थे। इसके बाद अमरजीत की मौत हो गई। इससे घर की पूरी जिम्मेदारी बेटे राजू पर आ गई। इधर, सिपाही ने न तो नौकरी दिलवाया और न ही रुपये वापस दिया। जबकि, रुपये के अभाव में राजू की बहन की शादी नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
आरोप है कि राजू के रुपये मांगने पर उमरेंद्र धमकी देने लगा तो उसने एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई से गुहार लगाई। जिसके बाद खोराबार पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। राजू का आरोप है कि उमरेंद्र ने अन्य कई लोगों से भी रुपये लिए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--
मां-बेटे समेत पांच पर जालसाजी का केस दर्ज
खोराबार। इलाके में जमीन दिलाने के नाम पर 24 लाख रुपये हड़पने के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रामनगर कड़जहां निवासी सोनमती, उसके बेटे मंजेश गुप्ता, देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के इंद्रपुर निवासी महेंद्र साहनी, उसके भाई बेचू, रामप्रीत के खिलाफ रुपये हड़पने, जालसाजी व धमकी का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बनारसी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। बनारसी अपने भाई दीपचंद के साथ मिलकर मंजेश गुप्ता को रामनगर करजहां में जमीन खरीदने के लिए 24 लाख रुपया देकर एग्रीमेंट कराया। लेकिन, जमीन बनारसी को ना देकर पारस नाथ पांडेय के नाम एग्रीमेंट कर दिया। रुपये वापस मांगने पर मंजेश ने चेक दिया, लेकिन चेक बाउंस हो गया। फिर रकम मांगने पर गाली व धमकी दी गई।