फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will be route diversion in Gorakhpur Civil Lines area from July 1, traffic department released the route char

Gorakhpur News: सिविल लाइंस जाना है, तो ये खबर आपके लिए है खास- जान लें रूट; जानें कब से होगा डायवर्जन

Sun, 30 Jun 2024 11:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2024 11:33 AM IST
विज्ञापन
Will be route diversion in Gorakhpur Civil Lines area from July 1, traffic department released the route char
सिविल लाइंस इलाके में स्कूल की छुट्टी के समय पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
एक जुलाई से शहर के सभी स्कूल खुल जाएंगे। जाम से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने मास्टर प्लान तैयार किया है। स्कूलों की छुट्टी के समय अचानक सड़कों पर छात्रों और अभिभावकों की भीड़ लग जाती है। सिविल लाइंस इलाके में लोग घंटों जाम में फंसकर परेशान होते हैं।
विज्ञापन


इससे निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सिविल लाइंस इलाके की कई सड़कों पर डायवर्जन जारी किया है। सोमवार से हर दिन स्कूलों की छुट्टी के समय करीब डेढ़ घंटे यह लागू रहेगा।
विज्ञापन


 

Will be route diversion in Gorakhpur Civil Lines area from July 1, traffic department released the route char
सिविल लाइंस इलाके में स्कूलों की छुट्टी के समय का नजारा - फोटो : अमर उजाला
एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया कि स्कूलों की छुट्टी के समय यह डायवर्जन लागू रहेगा। इसके बाद वाहन सामान्य ढंग से चलेंगे। इस दौरान कंट्रोल रूम को अलर्ट रखा जाएगा, जिससे सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान हो। जहां भी जाम की सूचना मिलेगी, वहां तत्काल क्यूआरटी टीम भेजकर जाम हटवाया जाएगा।

इसके लिए पांच क्यूआरटी टीम सक्रिय रहेगी। साथ ही सिविल लाइंस के मुख्य चौराहों आंबेडकर चौराहा, हरिओमनगर तिराहा, आयकर भवन तिराहा, कचहरी चौराहा पर अधिक संख्या में ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।

Will be route diversion in Gorakhpur Civil Lines area from July 1, traffic department released the route char
आंबेडकर चौराहा - फोटो : अमर उजाला
इस तरह रहेगा डायवर्जन
रोडवेज तिराहे से पुलिस लाइंस तिराहा के बीच स्थित स्कूलों की छुट्टी के समय बसें रोडवेज तिराहे से सीधे डिपो में जाएंगी। सिविल लाइंस में स्थित स्कूलों की छुट्टी के समय आयकर भवन तिराहा से चार पहिया, ऑटो/ई-रिक्शा का डायवर्जन किया जाएगा।

ये वाहन हरिओमनगर तिराहा होकर जाएंगे। अलंकार ज्वेलर्स तिराहा से चार पहिया, ऑटो/ई-रिक्शा स्कूल रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये वाहन विश्वविद्यालय चौराहा और सिटी माॅल होकर निकलेंगे। पुराना आरटीओ तिराहा से ई-रिक्शा, ऑटो व चार पहिया वाहन स्कूल छूटने के समय नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

Will be route diversion in Gorakhpur Civil Lines area from July 1, traffic department released the route char
सिविल लाइन के स्कूल रोड स्थित स्कूलों की छुट्टी होने के बाद अपने घर जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
ये वाहन विश्वविद्यालय गेट से मुड़कर गोरखपुर क्लब रोड होकर आयकर तिराहा एवं हरिओमनगर तिराहा होकर जाएंगे। आंबेडकर चौराहे से हरिओमनगर तिराहे की तरफ आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो व चार पहिया वाहन स्कूल की छुट्टी के समय डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन छात्रसंघ भवन चौराहे से जाएंगे।

कचहरी चौराहा से हरिओमनगर तिराहे की तरफ आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो व चार पहिया वाहन स्कूल छूटने के समय डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन गोलघर चौराहा से होकर जाएंगे।
सिविल लाइंस एरिया के स्कूलों के छूटने के समय हरिओमनगर तिराहा से आयकर तिराहा की ओर ई-रिक्शा/ऑटो डायवर्ट रहेंगे। ये वाहन इंदिरा बाल बिहार तिराहे से जीएम पोस्ट ऑफिस तिराहा होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed