{"_id":"678352b7dc589e13c609ac6c","slug":"route-diversion-has-been-done-in-view-of-khichdi-fair-in-gorkharpur-2025-01-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खिचड़ी मेला: शहर में रहेगा डायवर्जन, घर से निकलते वक्त इन रास्तों का रखें ध्यान- नहीं होगी असुविधा; जानिए कब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिचड़ी मेला: शहर में रहेगा डायवर्जन, घर से निकलते वक्त इन रास्तों का रखें ध्यान- नहीं होगी असुविधा; जानिए कब
Sun, 12 Jan 2025 10:57 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 12 Jan 2025 10:57 AM IST
सार
खिचड़ी मेला को देखते हुए गोरखपुर यातायात पुलिस ने शहर में रुट डायवर्जन जारी किया है। घर से निकलते समय इन रास्तों का ध्यान रखेंगे तो दिक्कत परेशानी नहीं होगी। ये रूट डायवर्जन सोमवार से लागू होगा।
विज्ञापन
Gorakhpur route diversion
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खिचड़ी मेले को लेकर शहर में सोमवार से डायवर्जन लागू किया गया है। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर परिसर में लगने वाले मेले के चलते गोरखनाथ मंदिर रोड पर वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा। मुख्य मेला पर्व की अवधि में आरपीएफ ग्राउंड गोरखनाथ ओवरब्रिज से गोरखनाथ चिकित्सालय गेट तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
इन मार्गों पर वाहन नहीं जाएंगे
- दुर्गाबाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रसिंग से उत्तर गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
-तरंग ओवरब्रिज से उत्तर पश्चिम हुमायुपुर चौराहा होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
-रामलीला मैदान से मानसरोवर मंदिर होकर झूलेलाल मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे।
- जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ तीन पहिया व चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- रामलीला मैदान से पुराना गोरखपुर होकर झब्बा गल्ली के रास्ते गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया तीन पहिया/चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- कौड़ियहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर गोरखनाथ थाना की तरफ दो पहिया तीन पहिया चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ दो पहिया/तीन पहिया चार पहिया का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आटो, ई-रिक्शा, मैजिक, लोडर प्रतिबंधित रहेंगे। ये वाहन धर्मशाला से जटाशंकर, गंगेज चैराहा, दुर्गाबाड़ी तिराहा, सुरजकुंड ओवरब्रिज, सुबाष चन्द्र बोस कालोनी होते हुए निकलेंगे।
विज्ञापन
- वाराणसी की तरफ से सोनौली, सिद्वार्थनगर, फरेंदा, महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) बाधागाड़ा एवं नौसड़ होते हुए कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुए निकलेंगे।
- लखनऊ की तरफ से सोनौली, सिद्वार्थनगर, फरेंदा महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुए निकलेंगे।
-सोनौली, सिद्धार्थनगर, फरेन्दा, महराजगंज से लखनऊ वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन जंगल कौड़िया, चिउटहा से कालेसर सहजनवां फोरलेन होते हुए निकलेंगे।
- सिद्वार्थनगर, सोनौली, फरेंदा से गोरखपुर आने वाले भारी वाहन ट्रक, बस, मिनी बस, आयल टैंकर, गैस टैंकर, ट्रैक्टर- ट्राली) रोडवेज वस, ई-बस व (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) बरगदवां से आगे प्रतिबन्धित रहेगा। ये वाहन जंगल कौडिया वाईपास से कालेसर, नौसड़ होते हुए निकलेंगे।
इन रूटों से होकर गुजरेंगे वाहन
- गोरखपुर महानगर क्षेत्र से पीपीगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले डीजल पेट्रोल टैंकर, (रोडवेज बसे व श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) रोडवेज तिराहा, विश्वविद्यालय चैराहा, छात्रसंघ, पैडलेगंज, टीपी नगर नौसड, कालेसर से जंगल कौड़िया होते हुए पीपीगंज-सोनौली की तरफ से जाएगी।
- इसी प्रकार सोनौली, फरेंदा, पीपीगंज की तरफ से आने वाले डीजल पेट्रोल टैंकर, ट्रक (रोडवेज बसें श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) जंगल कौड़िया फोरलेन, कालेसर, नौसड़ होते हुए निकलेंगे।
- यातायात तिराहा से वाहनों के डायवर्जन होने के बाद सोनौली, फरेंदा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, जाने वाले छोटे वाहन रेलवे स्टेशन, के सामने से, रेलवे अंडर,बिछिया तिराहा, कौवाचाग, असुरन चौक, खजांची होते हुए निकलेंगे।
-यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर होते हुए बरगदवा की ओर जाने पाले भारी वाहन (बस, ट्रक, टैक्टर) एवं वरगदवा से गोरखनाथ मंदिर होते हुए यातायात तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रात में नो-इंट्री खुलने के बाद भी रहेगा।
-फर्टिलाइजर से निकलने वाले भारी वाहन फर्टिलाइजर से झुगिया, गुलरिहा, भटहट मंगल स्थान, सोनबरसा होकर महुआतर से जंगल कौड़िया होकर निकलेंगे।